आरंग संवाददाता – सोमन साहू
प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी संघ ने महिला नेतृत्व को सराहा
नया रायपुर,
दिनांक 18 नवंबर को विभागाध्यक्ष कार्यालय, इंद्रावती भवन (नया रायपुर) में ‘महिला सशक्तिकरण सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। यह गरिमामय कार्यक्रम छत्तीसगढ़ प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी संघ के तत्वावधान में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त माननीय सुश्री मोना सेन , छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त माननीय डॉ. वर्णिका शर्मा, विशिष्ट अतिथि डॉ. डी पी मनहर प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़ पैंशनधारी कल्याण संघ, विशेष अतिथि छत्तीसगढ़ी फिल्म कलाकार श्री राज साहू विशेष रूप से उपस्थिति रहे। इसके अलावा विशेष आमंत्रित अधिकारियों में में दिलदार सिंह मरावी, संयुक्त संचालक महिला वाल विकास विभाग, किरन मरकाम, संयुक्त संचालक पैंशन भविष्य निधि, गिरीश काले संयुक्त संचालक पैंशन भविष्य निधि, समीर मिश्रा उप संचालक कृषि विभाग, सुनील उपाध्याय कोषालय अधिकारी इंद्रावती भवन,आदि सम्माननीय अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया
कार्यक्रम के आयोजक श्री करन सिंह अटेरिया (प्रांताध्यक्ष, प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी संघ) द्वारा मुख्य अतिथि सुश्री मोना सेन एवं डॉ. वर्णिका शर्मा का शॉल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ और प्रतीक चिन्ह (स्मृति चिह्न) भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। संचालनालयीन विभागाध्यक्ष प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दिलीप बंजारे, प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती दुलेश्री कुर्रे, सचिव अजय खांडेकर, संगठन सचिव श्रीमती गीता बड़गे, सुनील भूमरकर, चेतन कुमार साहू, द्वारा अधिकारियों का सम्मान किया गया, मुख्य अतिथि सुश्री मोना सेन एवं डॉ वर्णिका शर्मा द्वारा दीपावली मिलन कार्यक्रम एवं महिला सशक्तिकरण सम्मान के अवसर पर विभागाध्यक्ष कार्यालय इंद्रावती की श्रीमती गीता सेन, श्रीमती रूक्मणी तांडी, कुमारी पूजा सिसोदिया, श्रीमती वर्षों साहू, श्रीमती खिलेश्वरी साहू, श्रीमती स्वाती सिन्हा सहित लगभग 100 महिला अधिकारी कर्मचारियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया
कर्मचारी और महिला हित में उत्कृष्ट कार्यों का संकल्प
इस अवसर पर संघ के प्रांताध्यक्ष श्री करन सिंह अटेरिया ने अपने संबोधन में बताया कि यह सम्मान समारोह प्रदेश की महिला अधिकारी-कर्मचारियों, पेंशनर्स तथा कर्मचारी हित में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।

श्री अटेरिया ने गर्व के साथ साझा किया कि उनके संगठन में महिला प्रकोष्ठ की प्रांतीय अध्यक्ष के साथ-साथ वर्तमान में लगभग 30 प्रतिशत महिला अधिकारी-कर्मचारी पदाधिकारी के रूप में सक्रिय हैं। उन्होंने आगे घोषणा की कि जल्द ही विभागाध्यक्ष कार्यालय इंद्रावती भवन स्तर पर भी एक ‘विभागाध्यक्ष संचालनालयीन प्रकोष्ठ’ की महिला अध्यक्ष नियुक्त करने पर विचार किया जा रहा है, जिससे महिलाओं को संगठन में और अधिक नेतृत्व के अवसर मिल सकें।
मुख्य अतिथियों के उद्बोधन
*समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथियों—सुश्री मोना सेन और डॉ. वर्णिका शर्मा—ने प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित इस अनूठे कार्यक्रम की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि किसी भी कर्मचारी संगठन द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके सम्मान के लिए इस प्रकार की सकारात्मक सोच रखना, कर्मचारी हित के साथ-साथ समाज के विकास में एक बहुत बड़ा और दूरदर्शी कदम है।
इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी और महिला पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिससे इंद्रावती भवन परिसर का माहौल पूरी तरह से उत्साह और उमंग से परिपूर्ण रहा।
आभार प्रकट किया गया
प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.जितेन्द्र सिंह ठाकुर द्वारा दीपावली मिलन कार्यक्रम के अवसर पर महिला सशक्तिकरण सम्मान में उपस्थित सभी अतिथियों एवं सभी महिला अधिकारी कर्मचारी तथा पैंशनरों के साथ साथ विभागाध्यक्ष कार्यालय के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया
कार्यक्रम संचालन
दीपावली मिलन कार्यक्रम के अवसर पर महिला सशक्तिकरण सम्मान समारोह का सम्पूर्ण संचालन श्री विधा भूषण दुवे ने किया







