Home चर्चा में खमतराई में बिखरी सांस्कृतिक छटा, आनंद मेले में लजीज पकवानों के स्टालों...

खमतराई में बिखरी सांस्कृतिक छटा, आनंद मेले में लजीज पकवानों के स्टालों पर उमड़ी भीड़

8
0

आरंग संवाददाता – सोमन साहू

आरंग खमतराई संकुल में हाई स्कूल पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला खमतराई के छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास और रचनात्मकता को मंच देने के उद्देश्य से आनंद मेले एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरे परिसर में उत्साह, उमंग और उत्सव का माहौल देखने को मिला, जहां बच्चों ने अपनी कला और पाक कौशल से सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के बीच कुर्सी दौड़, रंगोली और मेहंदी जैसी रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इसके साथ ही पालकों के रस्सा खींच ,कुर्सी दौड़ सहित बच्चों रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। आनंद मेले का मुख्य आकर्षण छात्र-छात्राओं द्वारा लगाए गए विभिन्न व्यंजनों के स्टाल रहे। बच्चों ने पारंपरिक छत्तीसगढ़ी और आधुनिक व्यंजनों की महक बिखेरते हुए मंगोड़ी, भजिया, फरा, चीला, समोसा, दूध फरा, मिर्ची भजिया, दही बड़ा, मोमोज़, चाट, गुपचुप, फल फ्रूट सेक सलाद और अंकुरित चना जैसे स्वादिष्ट पकवानों के स्टाल सजाए, जिनका शिक्षकों और आगंतुकों ने जमकर लुत्फ उठाया।

इस अवसर पर संकुल प्राचार्य टिकेश्वरी चंद्राकर और संकुल समन्वयक हरीश दीवान ने अपने प्रभावी उद्बोधन के माध्यम से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास, टीम वर्क और व्यावहारिक ज्ञान का विकास होता है। पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में संकुल के समस्त शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता और मार्गदर्शन सराहनीय रहा, जिससे यह आयोजन सभी के लिए एक यादगार और आनंदमय अनुभव बन गया। इस अवसर पर कोमन नारायण साहू, चंदू लाल साहू, अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति खमतराई बिशन लहरी, ज्ञानचंद लोधी उपसरपंच, सनत साहू, सीताराम राम साहू, टिकेश्वरी चंद्राकर प्राचार्य नरसिंह दास मानिकपुरी प्रधान पाठक हरीश दीवान शिक्षक सी एल एनेस्वरी, सीमा राठौर, बबीता लहरे, लायक सिंह डहरिया, तारकेश्वर डडसेना, पुनेश्वर साहू, हेमा बंजारे, सौरभ साहू, भूषण जलछत्री, कमल सिंग राठौर, दिलहरन साहू ,मोहित साहू अनीता साहू, सुशील कुमार लहरी, हितेश साहू,सुनीता साहू, झांसी बाई लहरी सरस्वती साहू साथी ग्राम के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here