ग्राम समोदा में 24 नवंबर 2026, मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, समोदा द्वारा विशेष आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक चित्रों के माध्यम से ज्ञानवर्धक जानकारियां एवं आध्यात्मिक रहस्यों से अवगत कराया जाएगा।
प्रदर्शनी में कार्तिकेय से जुड़े आध्यात्मिक रहस्य, उनके बाल ब्रह्मचारी रहने के महत्व सहित विभिन्न आध्यात्मिक विषयों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी रहेगी।
इस सेवा कार्यक्रम में आरंग, भानसोज, नारा, कुकुरा, रीवा, देवरी, गुल्लू, चपरीद, कुसमुंद, तुलसी एवं सकरी सहित विभिन्न क्षेत्रों से ब्रह्माकुमारी सेवा धारी भाई-बहन पहुंचकर अपनी सेवाएं देंगे।
कार्यक्रम का समय: सुबह 3 बजे से 9 बजे तक एवं शाम 3 बजे से रात 7 बजे तक।
स्थान: मेला स्थल, नदी तट के किनारे शिव मंदिर के पास, ग्राम समोदा।
उक्त जानकारी बीके लता बहन ने दी।







