Home चर्चा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सामरी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 150 हितग्राहियों का...

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सामरी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 150 हितग्राहियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

5
0

-बच्चों, धात्री एवं गर्भवती महिलाओं की हुई जांच, स्वास्थ्य एवं रोगों से बचाव के प्रति किया गया जागरूक

युसूफ खान/सामरी। जिला कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, बलरामपुर के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त प्रयास से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सामरी में मुख्यमंत्री बाल स्वास्थ्य योजना के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 150 हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण, रक्त जांच सहित विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच की गई।

शिविर के दौरान 70 बच्चों का कुपोषण परीक्षण, वजन एवं हीमोग्लोबिन (Hb) की जांच की गई। वहीं 70 धात्री महिलाओं एवं 8 गर्भवती महिलाओं का ब्लड प्रेशर (BP), शुगर एवं पेट संबंधी जांच सहित अन्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

इसके अलावा शिविर में पहुंचे अन्य हितग्राहियों का बुखार, खुजली, कमजोरी, खांसी सहित विभिन्न बीमारियों का उपचार किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सभी हितग्राहियों को बीमारियों से बचाव, स्वच्छता एवं बेहतर स्वास्थ्य के प्रति आवश्यक जानकारी देकर जागरूक भी किया गया।

उक्त स्वास्थ्य शिविर का संचालन प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के. शुक्ला द्वारा किया गया। शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर अनुजा तिर्की, सोसन इक्का, सीएचओ पूजा भगत, प्रीति नागेशिया सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं मितानिनों ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए सहयोग प्रदान किया।

इस संयुक्त पहल के माध्यम से क्षेत्र के बच्चों, महिलाओं एवं अन्य ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here