आरंग संवाददाता – सोमन साहू
समोदा। नगर पंचायत समोदा में कौशल विकास एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित फास्ट फूड प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 35 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद सभी प्रशिक्षणार्थियों की परीक्षा आयोजित की गई तथा प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
यह प्रशिक्षण बैंक ऑफ बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI), रायपुर के माध्यम से आयोजित किया गया था। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को फास्ट फूड बनाने की विभिन्न विधियों, खाद्य सामग्री की तैयारी, स्वच्छता एवं स्वयं का व्यवसाय शुरू करने से संबंधित व्यावहारिक जानकारी दी गई।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षिका नीलम साहू ने 35 प्रशिक्षणार्थियों को फास्ट फूड बनाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया तथा उन्हें स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान परीक्षा एवं प्रमाणपत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया।
इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाना तथा उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसरों से जोड़ना है।
प्रशिक्षणार्थियों ने संस्थान एवं प्रशिक्षिका के प्रति आभार व्यक्त किया।







