Home चर्चा में गुल्लू में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने 21 लाख रुपए विकास...

गुल्लू में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने 21 लाख रुपए विकास कार्य का भूमिपूजन किया..

2
0

आरंग संवाददाता – सोमन साहू

आरंग – आरंग विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गुल्लू में क्षेत्र के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने ग्राम पंचायत गुल्लू में 21 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।
भूमिपूजन कार्यक्रम के पश्चात मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि छोटे स्तर से शुरू किए गए विकास कार्य समय के साथ बड़ा और आकर्षक स्वरूप ले सकते हैं।
इसके साथ ही उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की आवश्यकता पर जोर दिया ।उन्होंने संकेत दिया कि आने वाले वर्षों में क्षेत्र में और अधिक विकास कार्य किए जाएंगे,जिससे स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा।
उक्त कार्यक्रम में आरंग भाजपा मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू, श्रीमती टेकेश भुनेश्वर साहू सरपंच गुल्लू,अशोक यादव महामंत्री ओबीसी मोर्चा,उपसरपंच योगेश्वर साहू, रेवा राम साहू (मंडी अध्यक्ष),ललिता बंजारे,सचिव भगवान दास खूंटे,तुलसी राम साहू,नेमीचंद पटेल,शीतल बंजारे,मोहित पटेल,परमेश्वर धीवर,धनेश्वरी धीवर(पंच),कविता ध्रुव,मनटोरिया धीवर, डोमार सिंह लोधी, उगेश धीवर,और भाजपा मंडल आरंग के पदाधिकारी व ग्रामीण मौदूज रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here