Home चर्चा में विकास खंड शिक्षा अधिकारी की सेवानिवृत्ति पर दी गई यादगार भव्य विदाई...

विकास खंड शिक्षा अधिकारी की सेवानिवृत्ति पर दी गई यादगार भव्य विदाई ; विकास खंड शिक्षा अधिकारी की सफलता का पूरा श्रेय उसके समस्त शिक्षकों समूहो के कार्यप्रणालियों को जाता है : डी एस राजपूत

6
0

संवाददाता – निलेश सिंह

मुंगेली

विकास खंड शिक्षा अधिकारी लोरमी डी एस राजपूत जी की सेवानिवृत्ति के अवसर पर 30 जून दिन मंगलवार को विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय लोरमी के समस्त स्टाफ एवं विकास खंड के समस्त शिक्षक संगठनों के द्वारा उन्हें भव्य विदाई दी गई। विकास खंड शिक्षा अधिकारी डी एस राजपूत सर जी के साथ साथ विकास खंड लोरमी के चार प्रधान पाठक राधे श्याम काठले जी, प्रधान पाठक,शासकीय प्राथमिक शाला पथरी, लखन लाल राठौर,प्रधान पाठक,शासकीय प्राथमिक शाला डिंडोल, राम सिंह राठौर,प्रधान पाठक,शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला लाखासर, गोपीनाथ कुलमित्र,प्रधान पाठक,शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सूकली का भी आज सेवानिवृत्ति का दिन था।इस अवसर पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय लोरमी के सामने एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें विकास खंड शिक्षा अधिकारी डी एस राजपूत जी के साथ साथ चारों सेवानिवृत्ति पाने वाले प्रधान पाठकों का भी सम्मान किया गया।

इस अवसर पर मां सरस्वती की पूजन वंदन के पश्चात विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय लोरमी के वरिष्ठ लेखापाल हेमंत उपाध्याय की बेटियों के द्वारा स्वागत गीत के साथ सभी का स्वागत करते हुए उपस्थित समस्त शिक्षकों,संकुल समन्वयक,व्याख्याता एवं प्राचार्यों के द्वारा विकास खंड शिक्षा अधिकारी एवं सेवानिवृत्ति पाने वाले प्रधान पाठकों के स्वागत का सिलसिला चलता रहा एवं सभी के द्वारा स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया।इस दौरान उद्बोधनों का भी दौर चला।सर्वप्रथम सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती मनीषा पाटले मैडम जी के द्वारा श्री डी एस राजपूत सर जी के बेहतर नेतृत्व एवं सहयोगात्मक भाव के साथ कुशल कार्यकाल का बयान करते हुए उनकी कमी पर होने वाले अभावों पर बात की गई।उसके बाद सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री सुनील शर्मा सर जी के द्वारा श्री राजपूत सर जी के बेहतर कार्यकाल के बारे में अवगत कराया गया।सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री राजेंद्र निर्मलकर के द्वारा बताया गया कि कैसे श्री राजपूत सर जी के कार्यकाल में सभी को अच्छा कार्य करने का अवसर मिला।

स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल लोरमी के प्रभारी प्राचार्य श्री अरुण कुमार जायसवाल ने श्री डी एस राजपूत सर जी के साथ मित्रवत व्यवहार की बात करते हुए उनकी कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए बताया कि कैसे हम हर जगह साथ साथ चलते रहे हैं एवं वे उनके कदमों पर चलते रहते हैं। बी आर सी डी सी डाहीरे सर जी ने बताया कि कैसे केवल एक बी आर सी के रूप में दो साल के कार्यकाल में श्री डी एस राजपूत सर के बेहतर नेतृत्व में उन्होंने एक अच्छे कार्य को अंजाम दिया। व्याख्याता लीलाधर साहू और मिल्लू राम यादव जी ने अपने व्यक्तव्य में अपने छात्र जीवन के दौरान राजपूत सर जी के एक व्याख्याता के रूप में बेहतर कार्यप्रणालियों का वर्णन किया। विकास खंड शिक्षा अधिकारी डी एस राजपूत सर जी के पारिवारिक सदस्यों की ओर से उनके दामाद,मध्यप्रदेश सरकार में महिला एवं बाल विकास विभाग में परियोजना अधिकारी के पद पर कार्यरत अयोध्या सिंह राजपूत जी के द्वारा समस्त शिक्षक समूहों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी राजपूत सर जी को पारिवारिक सदस्य के रूप में जरूर सम्मान प्रदान करें।

सभी के उद्बोधनों के बाद अंतिम में विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री डी एस राजपूत सर जी ने अपने उद्बोधन के दौरान कहा कि एक विकास खंड शिक्षा अधिकारी कभी कभी अपनी पद और गरिमा के अनुरूप प्रशासनिक अधिकारी और अनुशासनप्रिय के साथ कुछ कड़क जरूर हो सकता है लेकिन एक विकास खंड शिक्षा अधिकारी की सफलता का पूरा श्रेय उसके विकास खंड में कार्यरत समस्त शिक्षकों समूहों की बेहतरीन कार्यप्रणालियों को जाता है,इसके लिए उन्होंने समस्त शिक्षक समूहों को धन्यवाद प्रेषित किया एवं आज अपने साथ सेवानिवृत्त हो रहे चारों प्रधान पाठकों को तुरंत ही पेंशन का आदेश प्रदान किया। उद्बोधन की अंतिम कड़ी के रूप में मंचीय कार्यक्रम को अंतिम रूप देते हुए सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय महामंत्री एवं शासकीय प्राथमिक शाला रहेंगी के शिक्षक अभिजीत तिवारी के द्वारा आए हुए समस्त शिक्षक,संकुल समन्वयक,प्रधान पाठक,व्याख्याता एवं प्राचार्यों का सहृदय आभार व्यक्त किया गया।

मंचीय कार्यक्रम के तुरंत बाद ही विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय लोरमी से डी एस राजपूत सर जी को सम्मान सहित उनके निवास राजा कॉलोनी लोरमी तक बैंड बाजे की मधुर धुन एवं फ़टाकों की गूंज के साथ पहुंचाया गया।इस दौरान अपने प्रिय विकास खंड शिक्षा अधिकारी के प्रति उपस्थित समस्त शिक्षकों के मन में अभूतपूर्व प्रेम एवं उत्साह देखने को मिला ,जिसका साक्षी पूरे लोरमी शहर के सभी नागरिक रहे। कार्यक्रम की पूरी तैयारी एवं उसकी सफलता में विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से हेमंत उपाध्याय,श्रीमती मनीषा पाटले मैडम,श्री राजेंद्र निर्मलकर सर जी, सुनील कुमार शर्मा सर जी, अभिजीत तिवारी, स्वारथ कश्यप , भगवान सिंह पोर्ते,नरेंद्र राठौर ,ओमप्रकाश साहू,दूज राम यादव,नोहर ,राकेश कश्यप के साथ साथ समस्त कार्यालयीन स्टॉप का योगदान रहा।*

 

पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रीमती डॉक्टर प्रतिभा मंडलोई मैडम जी ,विकास खंड शिक्षा अधिकारी मुंगेली,विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री डी एस राजपूत सर जी का पूरा परिवार, बी आर सी श्री डी सी डाहीरे सर,सभी सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी,लोरमी विकास खंड के समस्त संकुल समन्वयक,लोरमी विकास खंड के समस्त शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी,विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय लोरमी का समस्त स्टाफ,प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं के प्राचार्यगण,व्याख्याता , प्रधान पाठक एवं बहुत से शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन शासकीय प्राथमिक शाला घानाघाट के शिक्षक श्री जितेंद्र कुमार वैष्णव एवं शासकीय प्राथमिक शाला झलरी के शिक्षक एवं राष्ट्रीय कवि संस्कार साहू ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here