Home मुख्य ख़बरें मानसून सत्र की शुरुआत, पीएम मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारत की...

मानसून सत्र की शुरुआत, पीएम मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारत की ताकत का किया जिक्र

3
0

संसद का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो गया है। सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया को संबोधित करते हुए देश की उपलब्धियों और भविष्य की दिशा पर अपने विचार रखे। उन्होंने इसे गौरव और नवसृजन का सत्र बताया और कहा कि इस बार का सत्र राष्ट्र के आत्मविश्वास का प्रतीक बनेगा।

ऑपरेशन सिंदूर में दिखी ‘मेड इन इंडिया’ सैन्यशक्ति

प्रधानमंत्री ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता का उल्लेख करते हुए बताया कि भारतीय सेना ने केवल 22 मिनट में आतंकियों के ठिकानों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। उन्होंने कहा, “ये ऑपरेशन भारत की सैन्य क्षमताओं का जीवंत प्रमाण है, जिसमें मेड इन इंडिया हथियारों और रणनीतियों का बेहतरीन प्रदर्शन हुआ।”

अंतरिक्ष से गौरव: ISS पर फहराया गया तिरंगा

प्रधानमंत्री ने भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) से सकुशल वापसी की सराहना की और बताया कि भारत के तिरंगे को पहली बार वहां फहराया गया, जो हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है। पीएम ने इसे देश के विज्ञान और तकनीक में नई ऊर्जा का प्रतीक बताया।

नक्सलवाद पर कड़ा रुख: अब ‘रेड कॉरिडोर’ नहीं, ‘ग्रीन कॉरिडोर’

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने नक्सलवाद और आतंकवाद पर देश की जीत का दावा करते हुए कहा कि अब बम-बंदूक नहीं, संविधान की जीत हो रही है। उन्होंने बताया कि पहले जो जिले रेड कॉरिडोर कहे जाते थे, अब वहां विकास की नई रेखाएं खिंच रही हैं। सैकड़ों जिले अब हिंसा से मुक्त होकर विकास की राह पर हैं।

तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर भारत

प्रधानमंत्री ने भारत की आर्थिक प्रगति का जिक्र करते हुए बताया कि 2014 में जब सरकार बनी थी, तब भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था में 10वें स्थान पर था, लेकिन अब हम तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर हैं। उन्होंने कहा कि भारत आज मजबूती से वैश्विक मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज कर रहा है।

32 दिनों तक चलेगा मानसून सत्र, 15 से अधिक बिलों पर होगी चर्चा

इस बार संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 21 अगस्त तक चलेगा। कुल 32 दिन की अवधि में 18 बैठकों का आयोजन होगा और सरकार 8 नए विधेयक पेश करेगी, जबकि 7 लंबित विधेयकों पर चर्चा प्रस्तावित है।

प्रमुख विधेयकों में शामिल हैं:

मणिपुर GST संशोधन विधेयक 2025

नया इनकम टैक्स बिल, जो 1961 के एक्ट को बदलेगा

नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल

सत्र के पहले दिन इनकम टैक्स पर बनी संसदीय समिति की रिपोर्ट भी सदन में पेश की गई, जिसमें 285 सिफारिशें की गई हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here