Home कोरबा गेवरा खदान में दर्दनाक हादसा: ड्रिल मशीन की चपेट में आने से...

गेवरा खदान में दर्दनाक हादसा: ड्रिल मशीन की चपेट में आने से 25 वर्षीय हेल्पर की मौत

16
0

कोरबा-

एसईसीएल की गेवरा खदान में बुधवार तड़के एक दर्दनाक हादसे में 25 वर्षीय युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान राजन राणा के रूप में हुई है, जो मूलतः नेपाल का रहने वाला था और कॉलिंग कंपनी में हेल्पर के तौर पर कार्यरत था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 3 बजे की है, जब ड्रिल मशीन के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन को रिवर्स किया और पीछे खड़े राजन को कुचल दिया। हादसे के वक्त राजन खदान परिसर में कार्यरत था और 22 नंबर मेस में निवास करता था।

गंभीर रूप से घायल राजन को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना मिलते ही खदान प्रबंधन और दीपका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।

थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि मामले की जानकारी ली जा रही है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया जारी है।

इस घटना से खदान क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। स्थानीय श्रमिकों और निवासियों ने ड्रिल मशीन चालक और संबंधित कंपनी की लापरवाही को हादसे का जिम्मेदार ठहराया है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here