Home चर्चा में गीदम पुलिस की बड़ी कार्रवाई — बाइक चोरी कर फर्जी दस्तावेजों से...

गीदम पुलिस की बड़ी कार्रवाई — बाइक चोरी कर फर्जी दस्तावेजों से बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार।

8
0

दंतेवाडा संवाददाता – रिकेश्वर राणा

दंतेवाड़ा – गीदम पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बाइक चोरी और फर्जी दस्तावेजों के जरिए उनकी बिक्री करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर ₹7.5 लाख मूल्य की चार चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

पुलिस को सुराग तब मिली जब बीते 24 जुलाई को एमसीपी के दौरान वाहन चेकिंग के समय एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका गया। जांच में सामने आया कि बाइक पर लगी नंबर प्लेट किसी कार की है और चालक के पास कोई दस्तावेज नहीं थे।

पूछताछ में आरोपी गुलशन नाहटा (निवासी गीदम) ने बाइक चोरी की बात कबूली और बताया कि वह हैदराबाद से चोरी की गई मोटरसाइकिलें—जैसे बुलेट, स्पलेंडर, पल्सर—को गीदम लाकर फर्जी नंबर प्लेट और आरसी बुक तैयार कर बेचता था। उसने कैलाश निषाद (जगदलपुर) और रिज्जू के0जे0 (गीदम) के साथ मिलकर इस पूरे नेटवर्क को संचालित करने की जानकारी दी।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर पांच बाइक—दो बुलेट, दो स्पलेंडर और एक पल्सर—बरामद की हैं, जिनकी अनुमानित कीमत ₹7,50,000 है। मामले में अपराध क्रमांक 73/2025 दर्ज करते हुए BNS की विभिन्न धाराओं 303(2), 317(2), 336(2), 340(2), 345(2)(3), 3(5) के तहत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक शशिकांत यादव, सउनि संतोष यादव, सउनि प्रशांत सिंह, प्रआर राजकुमार सिंह, प्रआर मनोज भारद्वाज और आरक्षक केशव पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here