Home चर्चा में जिला उपभोक्ता आयोग सरगुजा में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ई-हियरिंग...

जिला उपभोक्ता आयोग सरगुजा में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ई-हियरिंग सुविधा का हुआ शुभारंभ-

4
0

आज दिनांक 30.07.2025 को छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता आयोग के माननीय अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री गौतम चौरड़िया जी के द्वारा जिला उपभोक्ता आयोग सरगुजा में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ई-हियरिंग सुविधा का शुभारंभ किया गया । इस अवसर पर माननीय अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री गौतम चौरड़िया जी ने सरगुजा के उपभोक्ताओं एवं अधिवक्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि ई हियरिंग की परिकल्पना आज से तीन माह पूर्व की गई शासन के सहयोग से इसकी घोषणा के साथ तीन माह के भीतर 11 जिलों में ई हियरिंग की सुविधा प्रारंभ हो गई है, इससे दूरस्थ अंचल में निवासरत पक्षकार या अधिवक्ता आसानी से सुनवाई की कार्यवाही से जुड़ सकते है।
इस अवसर पर एक प्रकरण की वर्चुअल ई हियरिंग भी की गई।

इस अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेस के माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता आयोग रायपुर के माननीय सदस्य श्री प्रमोद वर्मा, रजिस्ट्रार श्री श्रीनिवास तिवारी, संयुक्त रजिस्ट्रार श्रीमती मोना चौहान, लेखा अधिकारी श्रीमती मधुलिका यादव, जिला उपभोक्ता आयोग रायपुर के अध्यक्ष श्री डाकेश्वर शर्मा, सदस्य सुश्री नीरूपमा प्रधान तथा जिला उपभोक्ता आयोग सरगुजा के अध्यक्ष श्री राकेश पाण्डेय, सदस्य द्वय श्री नवनी कान्त दत्ता व श्रीमती अर्चना सिन्हा, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री प्रशांत त्रिपाठी, संजय अम्बष्ठ, सुशील चतुर्वेदी, पी.एन. दुबे, कीर्ति दुबे, जे.पी. गुप्ता, श्रीमती लक्ष्मी सिन्हा सहित भारी संख्या में पक्षकारगण, अधिवक्तागण एवं आयोग के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here