Home चर्चा में यादव समाज के सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

यादव समाज के सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

7
0

रिपोर्ट- खिलेश साहू

07 सितम्बर को भिलाई में यादव समाज का होगा भव्य आयोजन

छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज द्वारा आगामी 07 सितम्बर 2025 को भिलाई में एक भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर हाल ही में छत्तीसगढ़ शासन में शिक्षा, ग्रामोद्योग तथा विधि-विधायी विभाग के कैबिनेट मंत्री बने गजेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज ने मंत्री पद की जिम्मेदारी मिलने पर श्री यादव को समाज का गौरव बताते हुए उनका हार्दिक स्वागत करने का निर्णय लिया है।

समाज प्रमुख एवं प्रदेश अध्यक्ष जगनिक यादव ने मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया कि मंत्री गजेंद्र यादव के कैबिनेट में शामिल होने से संपूर्ण यादव समाज गर्व का अनुभव कर रहा है। यह समाज के सशक्तिकरण और राजनीतिक सहभागिता की दिशा में ऐतिहासिक क्षण है। समारोह में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में समाजजन शामिल होकर इस गौरवशाली उपलब्धि का साक्षी बनेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज के युवाओं में शिक्षा, राजनीति और सामाजिक नेतृत्व के प्रति नई प्रेरणा जागृत होगी।

वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष भगत सिंह यादव ने कहा कि संगठन का मजबूत ढांचा इस आयोजन का आकर्षण का केंद्र बिंदु रहेगा । राजनीतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजू यादव ने कहा कि यह आयोजन हमारे संगठन के राजनीतिक दिशा और दशा तय करेंगे।

कार्यक्रम में प्रदेश,जिला महानगर तहसील ब्लाक नगर परिक्षेत्र स्तर के समाजिक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और प्रबुद्धजन शामिल होंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि यह समारोह प्रदेश में यादव समाज की एकता और शक्ति का प्रतीक बनेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here