Home चर्चा में शिव शक्ति रुद्र महायज्ञ का भूमि पूजन संपन्न

शिव शक्ति रुद्र महायज्ञ का भूमि पूजन संपन्न

33
0

उदयपुर (बृजेश चतुर्वेदी) :-

उदयपुर विकासखंड अंतर्गत आने वाले पुरातात्विक एवं धार्मिक स्थल भगवान शिव की नगरी महेशपुर में शिव शक्ति रुद्रा महायज्ञ का आयोजन 13 फरवरी से किया जाएगा, इसी उपलक्ष्य में आज बुधवार दिनांक 28 1 2026 को भूमि पूजन कर यज्ञ स्थल में झंडा गड़ा गया और आगामी बैठक शुक्रवार को किया जाएगा जिसमें आगामी कार्यक्रम के रूपरेखा तय की जाएगी समिति के सदस्यों ने कहा की यज्ञ विशाल रूप में किया जाएगा साथ ही भागवत कथा का आयोजन भी होगा और अनवरत भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा जिसमें प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे कार्यक्रम के दिशानिर्देशक स्वामी वेद प्रकाशचार्य ने आस पास के क्षेत्र के समस्त भक्तजनों से निवेदन किया है की सभी लोग ईकात्रित होकर यज्ञ की रुपरेखा तय करें, इस अवसर पर शुभम सिंह भदौरिया, बृजेश चतुर्वेदी, कामेस्वर राम, राजकुमार सिंह, आमोद तिवारी, रामाधार साहू, विनय साहू, विद्यानंद यादव, राजा दास, दिनेश कुमार, सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here