Home चर्चा में धान खरीदी में अव्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का चांदो में चक्काजाम

धान खरीदी में अव्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का चांदो में चक्काजाम

17
0

दिनांक 30/01/2026
संवाददाता युसूफ खान
चांदो/बलरामपुर

चांदो में किसानों के समर्थन में सड़क पर उतरी कांग्रेस

चांदो।धान खरीदी में व्याप्त अव्यवस्थाओं और किसानों के साथ हो रहे अन्याय के विरोध में शुक्रवार, 30 जनवरी को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चांदो द्वारा एकदिवसीय सांकेतिक चक्काजाम एवं धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के निर्देशानुसार, प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री हरिहर यादव के मार्गदर्शन में, ब्लॉक अध्यक्ष श्री अब्दुल्ला खान के नेतृत्व में शांतिपूर्ण एवं अनुशासित ढंग से संपन्न हुआ।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं किसानों ने इस प्रदर्शन के माध्यम से धान खरीदी की तिथि बढ़ाने, समय पर टोकन जारी करने, धान उठाव में तेजी तथा किसानों के हितों की अनदेखी के विरोध में जोरदार आवाज़ उठाई। प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य सरकार का ध्यान किसानों की जमीनी समस्याओं की ओर आकर्षित करना रहा।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चांदो (ग्रामीण) अंतर्गत यह चक्काजाम चांदो धान मंडी के समीप किया गया, जहां बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं किसान उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कांग्रेस चांदो ब्लॉक अध्यक्ष अब्दुल्ला खान ने कहा कि__

यह आंदोलन पूरी तरह अहिंसात्मक एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के सम्मान में सड़क पर उतरी है, और सोई हुई सरकार को जगाने का प्रयास कर रही है। जब तक किसानों का धान समय पर नहीं लिया जाएगा और टोकन व्यवस्था में सुधार नहीं होगा, तब तक कांग्रेस किसानों की आवाज़ बनकर संघर्ष करती रहेगी।

कार्यक्रम में प्रदेश सचिव दिनेश कुजूर, ब्लॉक उपाध्यक्ष विकास गुप्ता, मंडल अध्यक्ष संजीत कुजूर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता, इस्लाम अंसारी, जोहांतीर, आनंद, अब्दुल कुड्डूस खान, अब्दुल समद, राजकुमार, इरशाद अंसारी, विनोद तिर्की, सीमन मिंज, शैलेंद्र यादव, अजीत तिर्की, विनय खरगोश सरपंच, शाहपुर विनोद तिर्की, कौशल, चंद्रदेव सिंह, अमोस, खलखो, विनोद यादव, महके पी, मोहसिन अख्तर इस्लाम अंसारी, निराला, विमल खलखो, इदनाथ यादव, फ्रांसिस बड़ा, राजेश कुजूर, देवेंद्र यादव, बीहड़ पैकरा, परशुराम कुजूर, वीरेंद्र कुमार, संतोष तिर्की, अनु टोप्पो, दुर्योधन, नबी टोक असी खलखो, सिलास महतो, एवं अजय बड़ा महके पी अगस्त अगरिया, महके पी विजय पूर्व सरपंच कांदरी, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं किसान मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here