सोमन साहू/आरंग-
भारतीय जनता पार्टी आरंग मंडल के पूर्व मण्डलमंत्री अशोक यादव ने नारी शक्ति वंदन विधेयक का स्वागत करते हुए कहा कि यह देश की मातृशक्ति के सम्मान,स्वाभिमान और राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक एवं युगांतकारी कदम है। उन्होंने कहा कि यह विधेयक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी ,निर्णायक और महिला सम्मान के प्रति समर्पित नेतृत्व का जीवंत उदाहरण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदैव महिलाओं को राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति मानते हुए उनके अधिकार, सुरक्षा,सम्मान और नेतृत्व को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य किया है। नारी शक्ति वंदन विधेयक उसी सोच का परिणाम है,जिसने देश की आधी आबादी को लोकतंत्र की निर्णय प्रक्रिया में समान और सम्मानजनक भागीदारी का मार्ग प्रशस्त किया है।अशोक यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने महिला आरक्षण की इस ऐतिहासिक पहल की मजबूत नींव रखी थी,जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने दृढ़ संकल्प और राजनीतिक इच्छा शक्ति से साकार कर इतिहास रच दिया।भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार सबका साथ,सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र के साथ महिलाओं को समाज और राजनीति में अग्रणी भूमिका देने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं।







