Home कोरबा बांकी मोंगरा में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई...

बांकी मोंगरा में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई, सामाजिक जागरूकता का लिया संकल्प

13
0

विकास सोनी/कोरबा।

भारतीय जनता पार्टी बांकी मोंगरा मंडल के अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा भारत रत्न, भारतीय संविधान के शिल्पकार बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। यह कार्यक्रम अंबेडकर नगर में आयोजित किया गया, जिसका नेतृत्व अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष श्री प्रमोद खांडे जी ने किया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने रखे विचार

कार्यक्रम के दौरान भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के जीवन, उनके संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज को समानता, न्याय और अधिकार का मार्ग दिखाया, जो आज भी प्रासंगिक है।

समाज को संगठित करने का लिया संकल्प

इस अवसर पर उपस्थित जनों ने यह संकल्प लिया कि समाज को जागरूक एवं संगठित करते हुए सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाई जाएगी, ताकि युवा वर्ग को प्रेरणा मिले और समाज में सम्मान एवं समानता की भावना और मजबूत हो सके।

इनकी रही उपस्थिति

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा जी, भाजपा जिला मंत्री सतीश झा जी, पूर्व भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा जी, महामंत्री श्रीमती अनीता राजपूत जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजीत केवट जी, पूर्व महामंत्री हनुमान पांडे जी, मंडल कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल जी, मंत्री गौरी केवट जी, महिला मोर्चा जिला सदस्य श्रीमती माधुरी केवट जी, युवा मोर्चा अध्यक्ष सूरज मिश्रा जी, निखिल सिगोटिया जी, श्रीमती माला झा जी, श्रीमती शीला महंत जी सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सामाजिक समरसता का संदेश

कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक समरसता, समानता और जागरूकता का संदेश दिया गया, साथ ही बाबा साहब के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here