Home कोरबा नेहरू नगर कुसमुंडा में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती

नेहरू नगर कुसमुंडा में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती

11
0

कोरबा संवाददाता – गुरदीप सिंह

नेहरू नगर कुसमुंडा में भारतीय जनता पार्टी, बांकी मोगरा मंडल के तत्वावधान में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा एवं चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में अनुसूचित जाति की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती सुनीता पाटले ने बाबा साहेब के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके विचारों को समाज के लिए मार्गदर्शक बताया। वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री मुकुल कर्ष ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं को डॉ. अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया।

मंडल महामंत्री श्री विकेश झा ने अपने संबोधन में डॉ. अंबेडकर को विश्व के लिए गौरवशाली व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि अभावों के बावजूद उन्होंने जो मुकाम हासिल किया, वह हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में प्रदेश, जिला, मंडल एवं बूथ स्तर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, आमजन एवं समाज के लोगों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। इस दौरान प्रमुख रूप से श्री मुकुल कर्ष (पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पिछड़ा वर्ग मोर्चा), श्री विकेश झा (मंडल महामंत्री), श्रीमती सुनीता पाटले (अनुसूचित जाति पूर्व प्रदेश मंत्री), श्री सुखदीप सिंह, श्री कमलेश प्रधान (पूर्व मंडल उपाध्यक्ष), श्री रामेश्वर सोनी (जिला महामंत्री, पिछड़ा वर्ग मोर्चा), श्री राजेश पटेल (जिला सह कोषाध्यक्ष, सहकोसा अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग मोर्चा), श्रवण यादव (पार्षद), श्री नागेंद्र सिंह, श्री जितेंद्र साहू, श्री अभिषेक पटेल (जिला कार्यसमिति सदस्य, युवा मोर्चा), श्री अभिलाष यादव (जिला कार्यसमिति सदस्य, युवा मोर्चा), श्री राकेश पटेल (मंडल अध्यक्ष, किसान मोर्चा), श्री रितेश सिंह, श्री राघवेंद्र पटेल, श्री नीलकंठ केवट, श्री धीरज गोभील सहित अन्य कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here