Home चर्चा में बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की जयंती पर सर्व आदिवासी समाज की...

बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की जयंती पर सर्व आदिवासी समाज की रैली,वार्ड क्रमांक 15 में अंबेडकर चौक का भूमिपूजन

15
0

जय भीम के नारों से गूंजा नगर

लखनपुर संवाददाता विकास अग्रवाल।
लखनपुर :– संविधान के रचयिता और सूत्रधार कहे जाने वाले बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की 135 वी जयंती के अवसर पर एक ओर जहाँ आज सर्व आदिवासी समाज के रघुवीर सूर्यवंशी, बनवारी आर्मो, सुखसाय पोर्टे, के नेतृत्व में लखनपुर साक्षरता मिनी स्टेडियम लखनपुर में वृहद स्तर पर गाजे बाजे के साथ नगर में रैली निकाल कार्यक्रम किया तो वहीं नगर पंचायत लखनपुर द्वारा नगर पंचायत लखनपुर के वार्ड क्रमांक 15 में अंबेडकर चौक का भूमिपूजन किया। इस अवसर दोनों ही कार्यक्रमो में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया । सर्व आदिवासी समाज ने गाजे बाजे जय भीम के नारों के साथ लखनपुर साक्षरता मिनी स्टेडियम से रैली निकाल स्थानीय आंबेडकर चौक पहुंचा। अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया उन्हें याद करते हुए उनके बताए हुए मार्गों पर चलने के लिए उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया।तथा वापस आने के दौरान भव्य रैली का जगह-जगह स्वागत कर रैली में शामिल लोगों के लिए नाश्ता और पानी का प्रबंध किया गया था। साक्षरता मिनी स्टेडियम में विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन किया। तो वही नगर पंचायत लखनपुर ने वार्ड क्रमांक 15 में विधिवत पूजा अर्चना पर भूमिपूजन कर अंबेडकर चौक की नींव रखी।भूमिपूजन के कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश साहू, जिला महामंत्री विनोद हर्ष, अनुसूचित जनजाति के पूर्व जिलाध्यक्ष नकुल सोनकर,मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी,भाजयुमो अध्यक्ष अमित अग्रवाल,मंडल महामंत्री सचिन बंसल,महेश्वर राजवाड़े,मंत्री प्रतिनिधि राहुल अग्रवाल,राकेश अग्रवाल,रवि अग्रवाल,अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष दीपक सारथी,पार्षद अमित बारी, सर्व समाज के रघुवीर , राजन,सोमर साय बरवा, प्रबंजन, सहित सभी समाज के लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here