Home चर्चा में कुसमी में ही डाईट संचालन की मांग, विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने सीएम...

कुसमी में ही डाईट संचालन की मांग, विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने सीएम को लिखा पत्र

11
0

बलरामपुर में संचालन को बताया शासन आदेश के विरुद्ध, स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षण से गुणवत्ता सुधार की उम्मीद

कुसमी बलरामपुर

संवाददाता युसूफ खान

कुसमी/बलरामपुर। सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाईट) का संचालन विकासखंड कुसमी में ही किए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव को पत्र लिखा है। विधायक ने वर्तमान में डाईट का संचालन जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बलरामपुर से किए जाने को शासन के आदेश के विरुद्ध बताया है।

पत्र में उन्होंने उल्लेख किया है कि सामरी विधानसभा अंतर्गत विकासखंड कुसमी स्थित शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र का उन्नयन कर डाईट बनाया गया है तथा इसका भवन भी पूर्ण हो चुका है। इसके बावजूद संस्थान का संचालन कुसमी के बजाय बलरामपुर में किया जा रहा है, जो नियमों के अनुरूप नहीं है।

विधायक ने मांग की है कि शासन के आदेशानुसार डाईट का संचालन कुसमी में ही प्रारंभ किया जाए, ताकि स्थानीय स्तर पर शिक्षकों को प्रशिक्षण मिल सके। उन्होंने कहा कि इससे शिक्षकों और कर्मचारियों को जिला मुख्यालय या दूरस्थ केंद्रों तक जाने की परेशानी से राहत मिलेगी, साथ ही प्रशिक्षण का सीधा सकारात्मक प्रभाव शिक्षण कार्यों पर पड़ेगा।

विधायक उद्देश्वरी पैकरा का यह प्रयास क्षेत्र में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और शिक्षकों की समस्याओं को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here