Home कोरबा साड़ी घोटाले के विरोध में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, मंत्री का पुतला...

साड़ी घोटाले के विरोध में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, मंत्री का पुतला दहन

51
0

कोरबा संवाददाता – हेमचंद्र सोनी

कोरबा। महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़े लगभग 12 करोड़ रुपए के कथित साड़ी घोटाले को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस के निर्देश पर कोरबा में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती फूलोदेवी नेताम के निर्देशानुसार जिला महिला कांग्रेस कोरबा ग्रामीण की अध्यक्ष प्रभा सिंह तंवर एवं महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी के नेतृत्व में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का पुतला दहन किया गया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने घोटाले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर के अध्यक्ष मुकेश राठौर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज, पूर्व शहर अध्यक्ष सपना चौहान, महामंत्री संतोषी पाटले सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में सीमा उपाध्याय, सुनीता तिग्गा, त्रिवेणी मिरी, मीरा सिंह, शकीला बेगम, प्रमिला चंद्रावती साहू, संजू पैकरा, नफीसा हुसैन, सुभद्रा सिंह, एस.डी. जोशी, रामकुमार राठौर, रजाक खान, रवि खूंटे, हिमांशु सिंह, अवधेश सिंह, पालू साहू, गणेश श्रीवास, विक्रम दास, पूर्व सभापति संतोष राठौर, रमेश वर्मा, राजेंद्र ठाकुर, दुष्यंत शर्मा, रायसिंह तंवर, नंद कुमार पटेल, जीवन कंवर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here