Home जायका बासी रोटी का कमाल: 5 मिनट में बनाएं सुपर टेस्टी, क्रिस्पी और...

बासी रोटी का कमाल: 5 मिनट में बनाएं सुपर टेस्टी, क्रिस्पी और चीज़ी रोटी पिज्जा – बच्चों से लेकर बड़ों तक सबका फेवरेट!

60
0

अक्सर रात की बची रोटियां अगले दिन बेकार समझकर फेंक दी जाती हैं या जानवरों को खिला दी जाती हैं। लेकिन थोड़ी सी क्रिएटिविटी से आप इन्हीं रोटियों से स्वादिष्ट और हेल्दी पिज्जा बना सकते हैं। खासकर बच्चों के लिए यह एक मजेदार और झटपट तैयार होने वाला स्नैक है।

सामग्री

  • बची हुई रोटी – 2
  • शिमला मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई)
  • प्याज – 1 (कटा हुआ)
  • पिज्जा सॉस – 2 बड़े चम्मच
  • मोज़रेला चीज – ½ कप
  • मिक्स हर्ब्स – स्वादानुसार
  • चिली फ्लेक्स – स्वादानुसार
  • बटर – आवश्यकतानुसार

बनाने की विधि

  1. सबसे पहले रोटियों पर फोर्क या कांटे की मदद से छोटे-छोटे छेद कर लें, ताकि वे अच्छी तरह कुरकुरी बनें।
  2. अब इन्हें तवे पर हल्का सेक लें, जब तक ये क्रिस्प न हो जाएं।
  3. इसके बाद हर रोटी पर समान रूप से पिज्जा सॉस फैलाएं।
  4. अब ऊपर से कटी हुई प्याज, शिमला मिर्च और मोज़रेला चीज डालें।
  5. इसके ऊपर मिक्स हर्ब्स और चिली फ्लेक्स छिड़कें।
  6. तवे पर थोड़ा बटर गर्म करें और तैयार रोटी पिज्जा को उस पर रखें।
  7. ढककर मध्यम आंच पर 2–3 मिनट तक पकाएं, जब तक चीज अच्छे से पिघल न जाए।
  8. इसी तरह दूसरी रोटी भी तैयार कर लें।

परोसने का तरीका

गरमा-गरम रोटी पिज्जा को प्लेट में निकालें और टोमेटो सॉस या अपनी पसंद की डिप के साथ सर्व करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here