Home चर्चा में दल्ली-राजहरा के सैय्यद अहमद ने 10वीं में 90.04% अंक लाकर रोशन किया...

दल्ली-राजहरा के सैय्यद अहमद ने 10वीं में 90.04% अंक लाकर रोशन किया क्षेत्र का नाम

5
0

 जांजगीर-चांपा संवाददाता – निलेश सिंह 

दल्ली-राजहरा:

निर्मला स्कूल के मेधावी छात्र सैय्यद अहमद ने छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा में 90.04 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। पिता सैय्यद हफिज के पुत्र सैय्यद अहमद की इस शानदार सफलता से परिवार, स्कूल और स्थानीय समुदाय में खुशी की लहर दौड़ गई है।अपनी कड़ी मेहनत, लगन और नियमित पढ़ाई के दम पर यह मुकाम हासिल करने वाले सैय्यद अहमद ने सफलता का पूरा श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और मार्गदर्शकों को दिया।

उन्होंने कहा, “उनके मार्गदर्शन और प्रोत्साहन के बिना यह संभव न होता।”स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने सैय्यद की उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्य ने बताया कि यह सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी।स्थानीय निवासियों ने भी युवा सितारे को बधाई दी। एक ग्रामीण ने कहा, “ऐसी उपलब्धियां दल्ली-राजहरा जैसे क्षेत्रों का गौरव बढ़ाती हैं और युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here