आरंग संवाददाता – सोमन साहू
विद्यार्थी पुरस्कार पाकर हुए प्रफुल्लित , पालकों ने किया शिक्षक का धन्यवाद
आरंग/ प्राथमिक शाला सेमरिया में बच्चों को प्रोत्साहित करने व पढ़ाई के प्रति रुचि जगाने, प्रतिस्पर्धा की भावना जगाने व बच्चों में छुपी प्रतिभा को निखारने के लिए शिक्षक एस एल देवांगन ने बच्चों को पुरस्कृत करने की योजना बनाई।इसी क्रम में बच्चों को मोमेंटो व मेडल से पुरस्कृत किया गया जिससे बच्चों में खुशी की लहर दौड़ गई। बच्चे पुरस्कृत होकर फूले नहीं समा रहे थे।साथ ही पालकों ने भी शिक्षक श्री देवांगन का आभार व्यक्त किया। पुरस्कृत होने वाले टाॅपर विद्यार्थियों में कक्षा चौथी में याचिका साहू प्रथम, उर्मी विश्वकर्मा द्वितीय,लोमश कुमार यादव तृतीय, कक्षा तीसरी में भूमिका सिन्हा प्रथम, हेमंत कुमार निषाद द्वितीय,वाणी दीवान तृतीय,कक्षा दूसरी में ओम साहू प्रथम,सानवी देवांगन द्वितीय, संतोषी देवांगन तृतीय व कक्षा पहली में युवांशी साहू प्रथम, लक्ष्य कुमार सिन्हा द्वितीय, कुणाल साहू तृतीय स्थान प्राप्त किया।इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि खुमेश साहू,शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रुपेन्द्र सिन्हा, संकुल समन्वयक विश्राम प्रसाद बंजारे, रितु सोनी,शिक्षक सोहन लाल देवांगन एवं स्कूली छात्र -छात्राओं की उपस्थिति रही।शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने सभी प्रतिभावान विद्यार्थियों को शुभकामना संदेश देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया। सरपंच प्रतिनिधि खुमेश साहू ने शिक्षक देवांगन का बच्चों के प्रति प्रेम देखकर व बच्चों को पुरस्कार देने के लिए आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।









