Home अंतर्राष्ट्रीय ईरान का सख्त संदेश: अमेरिका पर भरोसा नहीं, होर्मुज में तनाव बढ़ने...

ईरान का सख्त संदेश: अमेरिका पर भरोसा नहीं, होर्मुज में तनाव बढ़ने की चेतावनी

60
0

मध्य-पूर्व में एक बार फिर तनाव गहराता नजर आ रहा है। ईरान ने अमेरिका पर अविश्वास जताते हुए साफ कहा है कि मौजूदा हालात में उस पर भरोसा नहीं किया जा सकता। साथ ही, ईरान ने चेतावनी दी है कि यदि उसके जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित नहीं गुजर पाए, तो वह किसी अन्य देश के जहाजों को भी इस मार्ग से गुजरने नहीं देगा।
ईरानी अधिकारियों के इस बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ गई है, क्योंकि होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे अहम समुद्री व्यापार मार्गों में से एक है, जहां से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल और गैस की सप्लाई होती है।
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि इस क्षेत्र में तनाव और बढ़ता है, तो इसका असर वैश्विक तेल बाजार और व्यापार पर पड़ सकता है। अमेरिका और उसके सहयोगी देशों की ओर से भी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
मौजूदा हालात को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि यदि कूटनीतिक स्तर पर समाधान नहीं निकला, तो क्षेत्र में टकराव और बढ़ सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here