Home चर्चा में मेडिकल सेक्टर हाई डिमांड रोजगार, 110 % रोजगार के अवसर उपलब्ध –...

मेडिकल सेक्टर हाई डिमांड रोजगार, 110 % रोजगार के अवसर उपलब्ध – आर.बी. विश्वकर्मा (डीन, डी.बी.एम. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन)

10
0

सेन संगवारी एवं संकल्प के द्वारा पहले कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का हुआ आयोजन, मेडिकल क्षेत्र की विस्तृत जानकारी दी गई

रायपुर (19.04.2026) सेन संगवारी एवं संकल्प शिक्षा, स्वास्थ, रोजगार मंच के द्वारा आयोजन आनलाइन कैरियर काउंसलिंग के पहले कार्यक्रम में जांजगीर चांपा जिला के प्रसिद्ध डी.बी.एम. ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन के डीन श्री आर.बी. विश्वकर्मा मुख्य अतिथि के रूप में जुड़े थे। काउंसलिंग के पहले आनलाइन विडियों के माध्यम से 12वीं के बाद बच्चों को होने वाले कन्फ्यूजन के बारे में चर्चा किया गया। जिसके पश्चात सेन संगवारी के प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद सेन द्वारा कैरियर काउंलिंग के आनलाइन आयोजन के संबंध में अपनी बात रखी गयी। संकल्प के प्रदेश संयोजक लोकनाथ सेन द्वारा चिकित्सा क्षेत्र के विषय विशेषज्ञ श्री आर.बी. विश्वकर्मा सर का सभी से परिचय करवाते हुए उनका स्वागत किया गया। जिसके पश्चात आगामी चिकित्सा क्षेत्र की जानकारी देने हेतु उन्हें मंच पर आमंत्रित किया गया। श्री आर.बी. विश्वकर्मा सर द्वारा मंच और इस प्रकार के प्रयास का धन्यवाद देते हुए अपनी बात रखी गई। उन्हें सबसे पहले चिकित्सा क्षेत्र का महत्व और वर्तमान आवश्यकता पर जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि मेडिकल फिल्ड में अथाह संभावनायें है जिसमें फार्मेसी, नर्सिंग और पैरामेडिकल एक आसान पहुंच बनाती है। वर्तमान समय में बढ़ते बिमारियों, अनियमित जीवन चर्या, तत्काल बिमारी का पता लगाना और जीवन स्तर की बढ़ती महत्वकांक्षाओं ने इसे और भी महत्पपूर्ण बनाया है। एक ओर जहा स्वस्थ्य जीवन के लिए बैलेंस्ड भोजन, नियमित व्यायाम, पर्याप्त निंद, धुम्रपान और शराब से दूर रहना जरूरी कर दिया है वहीं नियमित स्वास्थ्य जांच भी आज अनिवार्य हो गया है। चिकित्सा क्षेत्र वर्तमान में हाई डिमांडिंग, सूरक्षित रोजगार, समाज में आय के साथ समाज सेवा के अवसर, विविध रोजगार संभावनाओं से भरा हूआ है। फार्मेसी के क्षेत्र में जाने पर बी.फार्मेसी चार साल, और डी. फार्मेसी दो साल वाले कोर्स है जिसमें प्रवेश लेने के लिए व्यापम द्वारा पीपीएचटी परीक्षा के माध्यम से हम इन कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं। जिसमें एज की कोई बॉन्डिंग नहीं हैं।जिससे आगे चलकर हास्पिलट, इन्डस्ट्रीज, रिसर्च आदि क्षेत्रोें में मेडिसिन एक्पर्ट के रूप में सेवाये दे सकते है। वहीं दूसरी ओर नर्सिंग के बारे में उन्होनें बताया कि वर्तमान बढती चिकित्सा संसाधनों में नर्सिंग का अत्यधिक महत्वपूर्ण स्थान है। जी.एन.एम. जरनल नर्सिंग मेडिसिन एक ,दो वर्षिय डिप्लोमा और बी.एस.सी. नर्सिंग चार वर्षिय डिग्री कोर्स है जिसमें प्रवेश के लिए बारहवीं बायो में होना अनिवार्य है। इसके पश्चात संबंधित पेसेंट केयर में विशेष योग्यता हासिल कर लेता है। जिसके पश्चात उन्हें हास्पिटल और क्लिनिक में रोजगार के अत्यधिक अवसर उपलब्ध होते हैं। वहीं पैरामेडिकल कोर्सेस के लिए छ.ग. में पर्याप्त कालेज उपलब्ध नहीं है लेकिन आने वाले समय में इसके बहुत ज्यादा रोजगार की संभावनायें है। जिसमें लैब टेक्निशियम, रेडियोलाजिस्ट, फिजियोथेरेपी, इमेर्जेंसी सर्विस, एक्स रे टेक्नेशियन, ओटी टेक्नेशिन के रूप में एक साल दो साल और तीन वर्ष के कोर्स उपलब्ध है। पैरामेडिकल के छेत्र मे केंद्र शासन के द्वारा एक एलाइड बॉडी मे रूप मे हेल्थ केयर काउंसिल ऑफ इंडिया के नाम से छत्तीसगढ़ मे कुछ समय पश्चात कोर्स शुरु होने वाला है। इंजिनियरिंग के छेत्र के बारे में जानकारी देने हुए उन्होनें बताया कि जेईई, पीईटी ऐसे प्रमुख परीक्षायें है जिसके माध्यम से हम इंजिनियरिंग में प्रवेश ले सकते है। जिसमें बहुत ज्यादा कैरियर की संभावनायें हैं, सिविल, मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल कोर ब्रांचेस है जो आज भी बहुत रोजगार मुलक है। तो वर्तमान समय में एआई, डाटा सर्विस, रोबोटिक्स जैसे अन्य क्षेत्र भी जुड़ने से इंजिनियरिंग और ज्यादा उन्नत और विकसित हुआ है। इन क्षेत्रों मे सरकारी और प्राईवेट दोनो सेक्टर में रोजगार उपलब्ध है। जिनमे JEE के माध्यम से हम IIT NIT मे प्रवेश होता है, और PET, PPT के माध्यम से हम B .tech. , our diploma कर सकते है। भारत के अलावा विदेशों में भी हमारे देश के शिक्षित इंजिनियरर्स की डिमांड बहुत ज्यादा है। जिसमें हाई सैलरी के साथ नवाचार और रिसर्च के भी बहुत अवसर उपलब्ध है। विश्वकर्मा जी द्वारा बताया गया कि वर्तमान में इन सभी कोर्स के लिए मुख्य रूप से कम्युनिकेशन, कम्पेशियन, अटैंशन के साथ…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here