Home फैशन / लाइफस्टाइल फिटकरी से पसीने और बदबू की समस्या का आसान घरेलू समाधान: प्राकृतिक,...

फिटकरी से पसीने और बदबू की समस्या का आसान घरेलू समाधान: प्राकृतिक, सस्ता और असरदार उपाय

8
0

गर्मियों में पसीना आना एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन जब यही पसीना चिपचिपाहट और तेज बदबू का कारण बनने लगे, तो यह काफी असहज हो जाता है। असल में पसीना खुद बदबूदार नहीं होता, बल्कि त्वचा पर मौजूद बैक्टीरिया जब पसीने के साथ मिलते हैं, तब दुर्गंध पैदा होती है। अगर साफ-सफाई और सही देखभाल न की जाए, तो यह समस्या दिनभर परेशान कर सकती है। ऐसे में केमिकल वाले डियोड्रेंट्स की बजाय आप एक आसान, सस्ता और असरदार घरेलू उपाय अपना सकते हैं फिटकरी। इसमें प्राकृतिक एंटी-बैक्टीरियल और कसैले  गुण होते हैं, जो बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया को कम करते हैं और पसीने को भी नियंत्रित करने में मदद करते हैं।

फिटकरी इस्तेमाल करने के तरीके

  • नहाने के बाद सीधे इस्तेमाल करें: नहाने के बाद गीली फिटकरी को अंडरआर्म्स, पैरों या जहां ज्यादा पसीना आता है वहां हल्के से रगड़ें। यह बैक्टीरिया को कम करके बदबू को रोकता है।
  • फिटकरी का पानी बनाएं: एक गिलास पानी में थोड़ा सा फिटकरी पाउडर मिलाकर घोल तैयार करें। इस पानी को कॉटन की मदद से शरीर के उन हिस्सों पर लगाएं जहां पसीना ज्यादा आता है।
  • स्प्रे की तरह इस्तेमाल: फिटकरी के घोल को स्प्रे बोतल में भर लें और जरूरत पड़ने पर अंडरआर्म्स या पैरों पर स्प्रे करें, यह एक नेचुरल डियोड्रेंट की तरह काम करता है।
  • पैरों की बदबू के लिए: अगर पैरों से बदबू आती है, तो गुनगुने पानी में फिटकरी मिलाकर 10–15 मिनट तक पैर डुबोकर रखें। इससे बैक्टीरिया कम होते हैं और दुर्गंध दूर होती है।

कब बरतनी चाहिए सावधानी?

बहुत ज्यादा या रोज कई बार इस्तेमाल न करें, इससे त्वचा सूख सकती है। कट या जख्म पर सीधे न लगाएं।  संवेदनशील त्वचा वालों को पहले पैच टेस्ट करना चाहिए। अगर पसीना बहुत ज्यादा आता है या बदबू बहुत तेज है, तो यह किसी मेडिकल समस्या का संकेत भी हो सकता है, ऐसे में डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here