डुगेश्वर संजू साहू/भवानीपुर (पलारी)। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला बलौदाबाजार के अध्यक्ष प्रणम्य पाण्डेय द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसी क्रम में संड़ी मंडल अध्यक्ष के रूप में हिमांशु वर्मा को नियुक्त किया गया है।
जिला अध्यक्ष प्रणम्य पाण्डेय ने अपनी टीम में संड़ी मंडल से जिला मंत्री के पद पर धर्मेंद्र चंद्राकर को नियुक्त किया है। वहीं जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में आशीष वर्मा, पदुम साहू, सूरज साहू एवं वीरेंद्र साहू को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस नियुक्ति पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष आनंद यादव, भाजयुमो जिला अध्यक्ष प्रणम्य पाण्डेय, भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष तेजराम वर्मा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री महेन्द्र साहू तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष संड़ी श्रीमती मिथलेश मुकेश साहू सहित अनेक पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपनी नियुक्ति पर शीर्ष नेतृत्व एवं संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।








