भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता, पूर्व जनपद सदस्य एवं पूर्व सरपंच श्री विजय राठौर जी का आकस्मिक निधन दिनांक 11 अप्रैल 2026 को हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
दिवंगत आत्मा की शांति हेतु दशगात्र एवं चंदनपान कार्यक्रम दिनांक 21 अप्रैल 2026, मंगलवार को अपराह्न 1:00 बजे उनके निवास स्थान, मूल ग्राम नन्दौर खुर्द में आयोजित किया जाएगा।
इस संबंध में श्री श्याम राठौर ने समस्त स्नेहीजनों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों से विनम्र आग्रह किया है कि वे इस अवसर पर आयोजित शोक सभा एवं मृत्यु भोज में सम्मिलित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करें तथा शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करें।








