Home चर्चा में अंबेटिकरा में केंवट समाज की एकजुटता की मिसाल: रामजानकी मंदिर में सम्पन्न...

अंबेटिकरा में केंवट समाज की एकजुटता की मिसाल: रामजानकी मंदिर में सम्पन्न हुई अहम बैठक, पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से निर्विरोध चयन:

24
0

हेमलाल झारिया/धरमजयगढ़ (रायगढ़)

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ परिक्षेत्र अंतर्गत अंबेटिकरा स्थित श्री रामजानकी मंदिर सामुदायिक भवन में बुधवार को बनगंवा केंवट (निषाद) समाज की एक महत्वपूर्ण एवं संगठित बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में समाज की मजबूती, एकता और भविष्य की दिशा को लेकर व्यापक चर्चा हुई, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान समाज को संगठित रूप से आगे बढ़ाने, सामाजिक दायित्वों के विस्तार तथा नई पीढ़ी को समाज से जोड़ने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित सदस्यों ने एक स्वर में समाज की प्रगति के लिए मजबूत नेतृत्व की आवश्यकता पर बल दिया।

इस अवसर पर सर्वसम्मति से समाज के नए पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन किया गया, जो समाज की एकजुटता और आपसी विश्वास का प्रतीक माना जा रहा है।
1 अध्यक्ष पद पर श्री गंगा राम निषाद
2 सचिव पद पर श्री लकेश्वर निषाद
3 कोषाध्यक्ष पद पर श्री महावीर निषाद
इन सभी पदाधिकारियों का चयन बिना किसी विरोध के सर्वसम्मति से किया गया, जिससे बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का समाज के वरिष्ठजनों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पारंपरिक तिलक लगाकर स्वागत किया गया तथा उन्हें उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

बैठक का माहौल पूरी तरह सामाजिक समरसता, भाईचारे और उत्साह से ओतप्रोत रहा। वक्ताओं ने कहा कि समाज की एकता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है और इसी एकजुटता के बल पर केंवट समाज आने वाले समय में नई ऊंचाइयों को छुएगा।

समाज के प्रतिनिधियों ने जताया विश्वास
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया और कहा कि वे समाज के हर वर्ग को साथ लेकर विकास के नए आयाम स्थापित करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here