Home पर्यटन गर्मी की छुट्टियों में बच्चों के साथ परफेक्ट आउटिंग: National Rail Museum...

गर्मी की छुट्टियों में बच्चों के साथ परफेक्ट आउटिंग: National Rail Museum में टॉय ट्रेन, इतिहास और फन का शानदार अनुभव

10
0

अगर आप गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों के साथ कहीं मजेदार जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो दिल्ली का नेशनल रेल म्यूजियम (National Rail Museum) एक बेहतरीन ऑप्शन है। यहां बच्चे न सिर्फ पुराने और खास ट्रेनों के बारे में जान पाएंगे, बल्कि टॉय ट्रेन की मजेदार राइड का आनंद भी ले सकेंगे। यह जगह फैमिली आउटिंग के लिए परफेक्ट है, जहां मस्ती के साथ-साथ बच्चों को नई चीजें सीखने का मौका भी मिलता है। तो चलिए जानते हैं टिकट प्राइस, टाइमिंग और यहां तक पहुंचने का आसान तरीका।

कहां है ये जगह? 

नेशनल रेल म्यूजियम, नई दिल्ली के चाणक्यपुरी में स्थित है। ये जगह भारत की 160 से अधिक वर्षों की रेल विरासत को प्रदर्शित करने वाला एक 10 एकड़ में फैला प्रमुख पर्यटन स्थल है। 1977 में स्थापित, यह संग्रहालय पुरानी ट्रेनों, इंजनों, ऐतिहासिक कोचेस और टॉय ट्रेन की सवारी का अनूठा अनुभव प्रदान करता है, जो बच्चों और इतिहास प्रेमियों के लिए एक बेहतरीन जगह है।

रेल म्यूजियम टिकट की कीमतें

रेल म्यूजियम में वर्किंग डेज पर वयस्कों का टिकट 50 और 3-12 साल के बच्चों का 10 होता है। जबकि वीकेंड (शनि-रवि) में वयस्कों के लिए 100 और बच्चों के लिए 20 टिकट लगता है। साथ ही टॉय ट्रेन, जॉय ट्रेन और 3D सिम्युलेटर जैसी राइड्स के लिए अलग से टिकट लेना पड़ता है। इसका टाइमिंग आमतौर पर सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होता है और यह सोमवार को बंद रहता है। यानी आप मंगलवार से रविवार के बीच कभी भी विजिट प्लान कर सकते हैं।

कैसे पहुंचें राष्ट्रीय रेल म्यूजियम?

रेल म्यूजियम पहुंचने के लिए सबसे नज़दीकी मेट्रो स्टेशन धौला कुआँ है, जहां से करीब 2 किमी की दूरी ऑटो से तय की जा सकती है, वहीं सेंट्रल सेक्रेटेरिएट से बस की सुविधा भी उपलब्ध है। आप चाहें तो प्राइवेट कैब या अपनी कार से भी आ सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here