संवाददाता – निलेश सिंह
अकलतरा:
अकलतरा नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 20 में लगातार गिरते जलस्तर के कारण पेयजल एवं निस्तारी का संकट गहरा गया है। क्षेत्र के तालाब सूखने से आसपास के कई बोरवेल सूख चुके हैं, जिससे लगभग 1500 की आबादी वाले मोहल्ले के नागरिकों को गंभीर परेशानी हो रही है।

पार्षद राज कुमार सिंह की सक्रियता से समस्या का समाधान
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पार्षद राज कुमार सिंह ने अपने साथियो के साथ नहर से तालाब में पानी भरवाने का प्रयास किया। विभागीय जानकारी के अनुसार, नहर की सफाई कार्य के चलते पानी रोक दिया गया था। पार्षद सिंह ने अपने साथियों के साथ नहर विभाग कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया।
विभाग अधिकारी अरविंद जैन ने मौके का निरीक्षण किया। तत्पश्चात पार्षद द्वारा एसडीओ अजमेरिया से दूरभाष पर संपर्क कर स्थिति की जानकारी दी गई।मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीओ ने तत्काल नहर का पानी तालाब भरने के लिए छोड़ने के निर्देश जारी किए। आदेश मिलते ही हरप्रसाद केवट, मेलाराम बंजारे, सोनू यादव, कपिल बंजारे सहित अन्य ग्रामीणों ने श्रमदान कर तालाब भरने का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया। पार्षद राज कुमार सिंह की तत्परता से वार्डवासियों को जल संकट से राहत मिल गई।








