कोरबा संवाददाता – हेमचंद्र सोनी
श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन एवं पूर्व न्यायमूर्ति श्री वाजपेई होंगे शामिल
राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 30 अप्रैल को शासकीय महाविद्यालय दीपका में अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को प्रातः 9:30 बजे से महाविद्यालय परिसर में “भारतीय ज्ञान परंपरा की कसौटी पर विकलांग-विमर्श का पुनर्मूल्यांकन” विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।
इस संगोष्ठी के मुख्य अतिथि के रूप में माननीय लखनलाल देवांगन मंत्री वाणिज्य एवं उद्योग श्रम आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम विभाग, छत्तीसगढ़ शासन उपस्थित रहेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय डॉ. विनय कुमार पाठक पूर्व अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग, कुलपति—श्री विद्यापीठ, गोपालगंज) द्वारा की जाएगी।
संगोष्ठी में माननीय श्री प्रेमचंद पटेल विधायक, कटघोरा माननीय न्यायमूर्ति चंद्रभूषण बाजपेयी पूर्व न्यायाधीश उच्च न्यायालय सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी शासकीय महाविद्यालय दीपिका के प्राचार्य श्रीमती ममता ठाकुर ने इस कार्यक्रम के बारे में बताया कि इस राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्देश्य भारतीय ज्ञान परंपरा के परिप्रेक्ष्य में विकलांग-विमर्श के विभिन्न आयामों का पुनर्मूल्यांकन करते हुए समावेशी समाज के निर्माण हेतु सार्थक संवाद स्थापित करना है। कार्यक्रम में देशभर से आए विद्वानों द्वारा शोध-पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे एवं विषय विशेषज्ञों के व्याख्यान होंगे।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. ममता ठाकुर ने सभी प्राध्यापकगण, शोधार्थियों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों से इस संगोष्ठी में सहभागिता हेतु सादर आमंत्रण किया है।








