Home चर्चा में प्रेम नगर में 4 लाख की लागत से खेल मैदान समतलीकरण कार्य...

प्रेम नगर में 4 लाख की लागत से खेल मैदान समतलीकरण कार्य का भूमि पूजन संपन्न

24
0
बलरामपुर संवाददाता युसूफ खान
जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनी निकुंज व जनपद उपाध्यक्ष अशोक सोनी रहे मुख्य अतिथि, ग्रामीणों में उत्साह
 कुसमी। कुसमी विकासखंड के ग्राम पंचायत प्रेम नगर में जिला पंचायत विकास मद से स्वीकृत खेल मैदान समतलीकरण कार्य का भूमि पूजन आज 26 अप्रैल 2026 को विधिवत संपन्न हुआ। ग्रामीणों की मांग को ध्यान में रखते हुए लगभग 4 लाख रुपये की लागत से खेल मैदान निर्माण का निर्णय लिया गया है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनी निकुंज एवं जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अशोक सोनी उपस्थित रहे। भूमि पूजन के साथ ही गांव में विकास कार्यों को लेकर नई उम्मीद जगी और ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
 
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनी निकुंज एवं जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अशोक सोनी ने_
 केंद्र की मोदी सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए ग्रामीणों से इनका अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही, जिसमें कृष्ण मुरारी सोनी, विंदू सिंह, मुरली राम, दुर्गा जायसवाल, उपेंद्र सिंह, पारस पाल, इंद्रदेव निकुंज सहित ग्राम पंचायत के बीडीसी, सरपंच, पंच और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने खेल मैदान निर्माण को लेकर खुशी जताते हुए कहा कि इससे युवाओं को खेलकूद के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी और गांव में प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here