आरंग संवाददाता – सोमन साहू
आरंग/
स्काउटिंग का मूल आधार “सेवा” है। स्काउटिंग में बच्चों और युवाओं को निस्वार्थ भाव से दूसरों की मदद करना, समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाना और जरूरतमंदों के लिए हमेशा तत्पर रहना सिखाया जाता है।
स्काउट-गाइड अपने दैनिक जीवन में छोटे-छोटे कार्यों के माध्यम से सेवा करते हैं, जैसे—बीमारों की सहायता, पर्यावरण की रक्षा, आपदा के समय मदद, और सामाजिक कार्यों में भाग लेना।
इस प्रकार स्काउटिंग केवल एक गतिविधि नहीं, बल्कि एक जीवन शैली है, जो व्यक्ति को अनुशासित, जिम्मेदार और समाज-हितैषी बनाती है।


आज इसी क्रम में
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ रायपुर के अध्यक्ष जी. स्वामी एवं जिला आयुक्त तथा जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर हिमांशु भारतीय के निर्देशानुसार, विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं सहायक जिला आयुक्त श्री दिनेश शर्मा के मार्गदर्शन तथा प्राचार्य एस एस चंद्रा एवं समस्त शिक्षकों के सहयोग, एवं गाइड कैप्टन अपर्णा तिवारी के नेतृत्व में
*रानी दुर्गावती गाइड कंपनी मंदिरहसौद जिला संघ रायपुर छत्तीसगढ़ की गाइड्स ने, तपती गर्मी में राहगीरों को शीतल जल एवं छाछ वितरण कर “स्काउटिंग-सेवा भावना” को चरितार्थ करते हुए “सिंगल यूज प्लास्टिक बैन” एवं पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया।इस पुनीत कार्य के लिए जिला सचिव मृत्युंजय शुक्ला एवं विकासखंड सचिव रोहित कुमार वर्मा ने शुभकामनाएं दी ।इस अवसर बड़ी संख्या में गाइड्स तथा छात्राएं उपस्थित थे।








