Home कोरबा जितेन्द्र सिंह राजपूत बने छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के कोरबा जिला अध्यक्ष

जितेन्द्र सिंह राजपूत बने छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के कोरबा जिला अध्यक्ष

4
0

कोरबा। छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन (इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स, नई दिल्ली से संबद्ध) ने संगठनात्मक विस्तार और मजबूती के उद्देश्य से राज्य में नई जिम्मेदारियों की घोषणा की है। हाल ही में की गई नियुक्तियों में पिथौरा (जिला महासमुंद) के कुलवंत सिंह खनूजा को प्रदेश उपाध्यक्ष, भिलाई के शुभम शर्मा को प्रदेश मीडिया प्रभारी तथा कोरबा के जितेन्द्र सिंह राजपूत को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह नियुक्तियां यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर दुबे, प्रदेश संयोजक सतीश बौद्ध, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रवीर सिंह बंदेशा, राष्ट्रीय सचिव शिवशंकर सोनपिपरे और प्रदेश महामंत्री कुलवंत सिंह सलूजा की सहमति से की गई हैं। कोरबा जिला अध्यक्ष के रूप में जितेन्द्र सिंह राजपूत की नियुक्ति प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महिला विंग की अध्यक्ष डॉ. निर्मल शर्मा की अनुशंसा पर हुई है।

प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर दुबे द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में नव नियुक्त जिला अध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि वे शीघ्र अपनी जिला कार्यकारिणी का गठन कर प्रदेश कार्यालय को सूचित करें।

नियुक्ति की घोषणा के बाद कोरबा सहित विभिन्न क्षेत्रों के पत्रकारों एवं संगठनों ने खुशी व्यक्त करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए नेतृत्व से संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी तथा पत्रकारों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह राजपूत ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य पत्रकारों के हितों की रक्षा करना और संगठन को सक्रिय एवं मजबूत बनाना होगा। उन्होंने समाज के प्रति जिम्मेदारियों को भी पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here