Home चर्चा में संयुक्त टीम ने क़ी पोहा व दाल मिल क़ी जांच, साफ- सफाई...

संयुक्त टीम ने क़ी पोहा व दाल मिल क़ी जांच, साफ- सफाई व स्वच्छता में कमी पर जग्गी पल्सेस को नोटिस

7
0
जिला संवादाता डुगेश्वर संजू साहू
बलौदाबाजार।  कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार “सही दवा शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ़ का आधार अभियान” के तहत संयुक्त टीम द्वारा खाद्य एवं औषधि के छोटेबड़े सभी दुकानों क़ी जांच कर गुणवत्ता व सुरक्षा सुनिश्चित क़ी जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को संयुक्त टीम द्वारा भाटापारा में पोहा व दाल मिलो का गहन निरीक्षण किया गया।
संयुक्त टीम द्वारा जग्गी पल्सेस, विजन फूड्स, मोनी पल्सेस, तिरूपति मिल एवं श्री साई बाबा उद्योग फर्मों से उड़द दाल, अरहर दाल, व पोहा का नमूना संकलन कर विश्लेषण हेतु खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला प्रेषित् किया गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने उपरान्त आगे की कार्यवाही की जाएगी। जग्गी पल्सेस के उत्पादन इकाई में साफ-सफाई की कमी व पुराने कबाड़ पाए जाने के कारण खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 55 के तहत नोटिस जारी किया गया। सभी पोहा व दाल मिल संचालकों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के लेबलिंग एंड डिस्प्ले रेगुलेशन 2020 के तहत् पैक्ड खाद्य पदार्थों पर उत्पाद तिथि, बैच नंबर व पोषण सूचना आवश्यक रूप से अंकित करने के निर्देश दिये गए  हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here