Home चर्चा में रंजिश को लेकर रात्रि में घर अंदर घुसकर मारपीट करने के मामले...

रंजिश को लेकर रात्रि में घर अंदर घुसकर मारपीट करने के मामले में थाना पामगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई

6
0
जांजगीर-चांपा संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल
 तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
आरोपियों के विरुद्ध धारा 331 (6), 296, 351 (3), 115(2), 3(5), 324(3) के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में घर के अंदर घुसकर एक राय होकर मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को थाना पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
विवरण प्रार्थी चन्द्रशेखर सिंह ने दिनांक 10 अप्रैल 2026 को थाना पामगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके जमीन विवाद की रंजिश के चलते आरोपियों ने एकजुट होकर रात्रि में घर अंदर जबरन घुसकर गाली -गलौज करते हुए मारपीट की।
गिरफ्तार आरोपी:
1. रवि बैस (33 वर्ष),
2. संदीप बैस (36 वर्ष)
3. संतोष बैस (56 वर्ष),
सभी निवासी चंडीपारा, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा
 उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक सावन सारथी थाना प्रभारी पामगढ़ , सउनि सरोज पाटले आरक्षक चंद्रशेखर कैवर्त्य, श्याम ओग्रे लक्ष्मीकांत थाना पामगढ़ का सराहनीय योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here