सरगुजा संवाददाता विकास अग्रवाल
अंबिकापुर।
आवेदक रितिक रोशन ठाकुर पिता बैकुंठ ठाकुर निवासी महामाया तालाब के पास महामाया पर अंबिकापुर द्वारा दिनांक 27.04.26 को रात्रि 8:00 बजे अपनी सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल CG 15 DX 9052 से हरी मंगलम होटल के सामने खड़ा कर वीडियो शूटिंग करने गया वापस रात्रि 11:30 बजे अपनी मोटरसाइकिल के पास आकर देखा तो मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। आवेदक की रिपोर्ट पर थाना मणिपुर में अपराध क्रमांक 77/2026 धारा 305 (B) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना दौरान घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्र का सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन एवं पूछताछ कर मुखबिर तैनात किया गया।
मुखबिर से सूचना मिली कि राजू नगेसिया दिव्यांशु बघेल विजय सोनकर मिलकर 27 अप्रैल को एक मोटरसाइकिल चोरी किए हैं, की सूचना पर आरोपियों के ठिकानों पर पुलिस टीम द्वारा दबिश दी गई जहां तीनों आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। जहां आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया है एवं पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल क्रमांक CG 15 DX 9052 जप्त किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने पर प्रकरण के आरोपी
1. विजय कुमार सोनकर पिता रामू सोनकर उम्र 20 वर्ष निवासी घुटरापारा थाना मणिपुर अंबिकापुर जिला सरगुजा
2. दिव्यांशु बघेल पिता दीपक बघेल उम्र 18 वर्ष बिही बाड़ी थाना मणिपुर अंबिकापुर जिला सरगुजा
3. राजू नगेसिया पिता लखन नागाशिया उम्र 19 वर्ष जिला अस्पताल के पास दर्रीपारा अंबिकापुर थाना मणिपुर अंबिकापुर जिला सरगुजा।
को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
प्रकरण की सम्पूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सी. पी. तिवारी, सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक विजय रवि,आरक्षक उमाशंकर साहू, सत्येंद्र दुबे, रामाशंकर यादव आरक्षक रमेश राजवाड़े जितेश साहू, सैनिक दिनेश यादव सक्रिय रहे।








