Home चर्चा में आरंग की बेटियों का कमाल: मानसी टंडन ने प्रदेश की मेरिट सूची...

आरंग की बेटियों का कमाल: मानसी टंडन ने प्रदेश की मेरिट सूची में बनाया स्थान, बकतरा स्कूल का रहा शत-प्रतिशत प्रथम श्रेणी परिणाम

10
0
आरंग संवाददाता – सोमन साहू
आरंग/ छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित परीक्षा परिणामों में आरंग विकासखंड ने सफलता का परचम लहराया है। क्षेत्र की होनहार छात्राओं और ग्रामीण स्कूलों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने शिक्षा जगत को गौरवान्वित किया है।
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मंदिरहसौद की बारहवीं की छात्रा मानसी टंडन ने वाणिज्य संकाय में 96.40% अंक प्राप्त कर प्रदेश की प्रावीण्य सूची  में 10वां स्थान हासिल किया है। मानसी की इस बड़ी उपलब्धि से पूरे आरंग क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। शिक्षकों और परिजनों ने इसे मानसी की कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम बताया है।
सफलता की गूँज केवल मंदिरहसौद तक सीमित नहीं रही। शासकीय हाई स्कूल बकतरा के कक्षा 10वीं के सभी 32 छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होकर एक मिसाल पेश की है। ग्रामीण अंचल के एक सरकारी स्कूल का ऐसा शानदार परिणाम क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विकासखंड में आए इन बेहतर परिणामों के पीछे जिला प्रशासन की ऑपरेशन उत्कर्ष’ योजना का बड़ा हाथ माना जा रहा है।
  जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी  दिनेश शर्मा के सतत मॉनिटरिंग और मार्गदर्शन ने शिक्षकों व छात्रों में नया उत्साह भरा है।
  नियमित टेस्ट, विशेष कक्षाओं और प्रशासनिक सहयोग से शिक्षा के स्तर में सुधार देखने को मिला है।
विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों और प्रबुद्ध जनों ने शुभकामनाएं दी हैं ।जिनमें विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक सुरेंद्र सिंह चंद्रसेन,प्राचार्य मंदिरहसोद शिवपाल सिंह चंद्रा, प्राचार्य बकतरा के वी रेवती, समन्वयक गण दीनदयाल साहू,प्रदीप चंद्राकर आदि ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here