सामरी-कुसमी | संवाददाता: युसूफ खान
उद्देश्वरी पैकरा के नेतृत्व में सामरी बस स्टैंड पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बंगाल, असम और पुदुचेरी में पार्टी की प्रचंड जीत की खुशी में जोरदार जश्न मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बन गया।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया। साथ ही पार्टी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की गई। कार्यकर्ताओं ने इस जीत को जनता के अटूट विश्वास और नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व की जीत बताया।
इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रमुख रूप से विधायक

प्रतिनिधि लक्ष्मण पैकरा, अमर दयाल यादव, सुरेंद्र यादव (बबलू), भाजपा नेता राजेश्वर गुप्ता, समीम हुसैन, सामरी उपसरपंच रामानंद यादव, गोपातू उपसरपंच विवेक गुप्ता, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कुसमी उमेश बुनकर, अनिल यादव, टाटीझरिया उपसरपंच महेंद्र यादव, दीपक गुप्ता, संतोष गुप्ता, रमेश गुप्ता, वीरेंद्र यादव, प्रदीप यादव, महेश यादव सहित कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
सभी ने पार्टी की इस ऐतिहासिक जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले समय में क्षेत्र में विकास कार्यों को और गति मिलेगी तथा जनकल्याण की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन होगा।








