Home चर्चा में ग्राम पंचायतों में 7 मई को “चावल महोत्सव” के साथ आयोजित होगा...

ग्राम पंचायतों में 7 मई को “चावल महोत्सव” के साथ आयोजित होगा रोजगार एवं आवास दिवस

12
0

जांजगीर चांपा संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल

जांजगीर चांपा 4 मई 2026। जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 07 मई 2026 को “चावल महोत्सव” के साथ “रोजगार दिवस” एवं “आवास दिवस” का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में पीएम आवास के तहत स्वीकृत आवासों पूर्ण करने, हितग्राहियों को राशि की जानकारी देने, स्व-सहायता समूहों को प्रोत्साहन देने तथा जियो-टैगिंग एवं शिकायतों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए हैं।
साथ ही मनरेगा के प्रगतिरत कार्यों को पूर्ण करने, “मोर गांव-मोर पानी-मोर तरिया” अभियान के अंतर्गत नए तालाब निर्माण की योजना, जल संरक्षण में युवाओं की भागीदारी तथा क्यू आर कोड की जानकारी दी जाएगी। सुशासन तिहार के अंतर्गत आवास एवं मनरेगा से संबंधित सभी आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here