Home चर्चा में डेस्टिनेशन इंग्लिश मीडियम स्कूल, जांजगीर में दसवीं बोर्ड में शानदार सफलता —...

डेस्टिनेशन इंग्लिश मीडियम स्कूल, जांजगीर में दसवीं बोर्ड में शानदार सफलता — विद्यार्थियों ने रचा उत्कृष्टता का इतिहास

9
0

जांजगीर चांपा संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल

चांपा जांजगीर। शिक्षा के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा डेस्टिनेशन इंग्लिश मीडियम स्कूल एक बार फिर चर्चा में है। इस वर्ष आयोजित दसवीं बोर्ड परीक्षा में विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार सफलता हासिल करते हुए अपने अभिभावकों, शिक्षकों और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विद्यालय के कुल 40 विद्यार्थियों में से 28 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होकर एक उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है। यह परिणाम न केवल विद्यार्थियों की मेहनत का प्रमाण है, बल्कि शिक्षकों के समर्पण और विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था को भी दर्शाता है।

टॉपर्स ने बढ़ाया मान
इस वर्ष की परीक्षा में अवनी उपाध्याय (पिता – राकेश उपाध्याय) ने 93.3% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं पलक तिवारी (पिता – दुर्गेश तिवारी) ने 92.16% अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
तीसरे स्थान पर अदिति साहू (पिता – प्रवीण कुमार साहू) और दिशा कश्यप (पिता – व्यास राम कश्यप) ने 90% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से स्थान बनाया।

अन्य विद्यार्थियों का भी रहा सराहनीय प्रदर्शन

विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिनमें अक्षय चंद्रा (87%), वैभव देवांगन (86%), चाहत सिंह (85%), चोलप्पा (84%), खुशी पाण्डेय (83%), जागृति साहू (82%), अर्ची सोनी (82%), एंजल सिंह बेस (80%), गरिमा पूरी (80%), डॉली रामटेके (77%), रक्षा यादव (77%), नमन गौरहा (75%), आस्था सिंह (73%), दीपाली राठौर (73%), लक्ष्य बरेठ (72.5%), अंशिका सोनी (70%), श्रेया सूर्यवंशी (67%), लिमेश साहू (66.16%), पूजा कश्यप (65.5%), सृष्टि राठौर (65.3%), आर्यन यादव (65%), जान्हवी सिंह (63.6%), पलक सिंह (63.1%) एवं विक्रमादित्य (62.1%) ने भी अच्छे अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

विद्यालय प्रबंधन में खुशी की लहर

इस उत्कृष्ट परिणाम से विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण एवं अभिभावकों में खुशी की लहर है। विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।

भविष्य के लिए प्रेरणा
डेस्टिनेशन इंग्लिश मीडियम स्कूल का यह परिणाम आने वाले वर्षों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा। यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी और विद्यालय को शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here