Home चर्चा में सकारात्मक बदलाव के लिए पश्चिम बंगाल की जनता ने किया मतदान :...

सकारात्मक बदलाव के लिए पश्चिम बंगाल की जनता ने किया मतदान : येतराम

11
0

जनकपुर संवाददाता – जवाहर यादव

महासमुंद। देश के तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक जनादेश मिलने पर भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू ने उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत भाजपा के प्रति जनता के विश्वास की जीत है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश चहुंओर विकास की नई इबारत लिख रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सकारात्मक बदलाव के लिए पश्चिम बंगाल की जनता ने मतदान किया है। उन्होंने TMC एवं अन्य दल की तुष्टिकरण की राजनीति को नकार दिया है। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी की जनता का आभार व्यक्त करते हुए श्री साहू ने कहा कि यह जनता की अटूट विश्वास का प्रतिफल है। जनता ने सच्चे अर्थों में लोकतंत्र की स्थापना वहां की है। विकास, प्रगति, स्थिरता और शांति के लिए अपना वोट डाला। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्मभूमि में भाजपा की जीत ऐतिहासिक है। पश्चिम बंगाल में जनता ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को सच्ची श्रद्धांजलि दी है जनहित के विपरीत सरकार चलाने वालों को जनता ने करारा जवाब दिया है। श्री राम और भारत माता की जय बोलने में जिन्हें परेशानी होती थी, उन्हें पराजित कर जनता ने बता दिया है, कि सर्व वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर चलने वाली भाजपा ही एक विकल्प बन गया है। यह भाजपा की नहीं अपितु, जनता के विश्वास की जीत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here