Home चर्चा में मामूली विवाद पर गाली गलौज एवं मारपीट कर चोट पहुचाने वाले हिस्ट्री...

मामूली विवाद पर गाली गलौज एवं मारपीट कर चोट पहुचाने वाले हिस्ट्री शीटर आरोपी पर कोतवाली पुलिस टीम की कड़ी कार्यवाही।

7
0
सरगुजा संवाददाता विकास अग्रवाल।
पुलिस टीम अब आरोपी के द्वारा किए गए अपराधों की सूची तैयार की जा रही है
आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया गया है, कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी की जिला बदर की कार्यवाही पृथक से की जा रही है*
घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 02.05.2026 को आवेदक पंकज शुक्ला पिता रविशंकर शुक्ला उम्र 36 वर्ष निवासी नमनाकला अम्बिकापुर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि आवेदक अपने साथी मनीष अम्बस्ट एवं रानू पाण्डेय के साथ गांधी चौक के पास पान दुकान में खड़े थे जहां अनिकेत त्रिपाठी द्वारा गुटका खाकर थूकने के विवाद पर अनिकेत त्रिपाठी अपने साथी मजहर खान, जय सोनी, ओम सोनी, ने शांति भंग करने के आशय से आवेदक को सार्वनिक स्थान पर गंदी गंदी गाली-गलौज करते हुए, अपमानित करते हुए हांथ मुक्का एवं कड़ा से मारपीट किये है जिससे प्रार्थी को सिर में चोटें आई है। प्राथी की रिपोर्ट पर थाना अम्बिकापुर में अपराध क्र- 278/2026 धारा 296,351, 115(2),191(2),352 बी.एन.एस. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना दौरान प्रार्थी का डाक्टरी मुलाहिजा कराया गया। प्रकरण के आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार थे । पुलिस टीम द्वारा दिनांक 05.05.2026 को आरोपी मजहर खान के संभावित ठिकानों पर दबिश दिया गया। मजहर खान अपने परिचित के मकान रसुलपुर में मिला जहां आरोपी मजहर खान पिता सेराज उर्फ, सिराज, उर्फ सिराजुद्दीन अंसारी, उम्र 37 वर्ष निवासी इमलीपारा अम्बिकापुर जिला सरगुजा एवं 02 नाबालिग को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।
थाना कोतवाली अम्बिकापुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी के विरूद्ध BNSS की धारा 129 के तहत गुंडा बदमाश फ़ाइल खोली गयी है तथा जिला बदर की कार्यवाही पृथक से की जा रही है l
संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत सिन्हा, उप निरी. कृष्णा यादव,सहायक उप निरीक्षक विवेक पांडेय, ASI अदीप सिंह, आरक्षक विवेक राय, नितिन सिन्हा, अहसान फ़िरदौसी, बृजेश राय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here