Home चर्चा में रेत के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, 6 हाइवा एवं 3 ट्रैक्टर जब्त

रेत के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, 6 हाइवा एवं 3 ट्रैक्टर जब्त

5
0

संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल

जांजगीर-चांपा 05 मई 2026/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोकथाम हेतु राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए जिले के विभिन्न क्षेत्रों का औचक जांच किया गया।


खनि अधिकारी ने बताया कि जांच के बम्हनीडीह क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन करते पाये जाने पर 02 हाइवा जब्त कर जब्त कर थाना बम्हनीडीह के सुपुर्द किया गया। इसी प्रकार जांजगीर क्षेत्र में 03 ट्रैक्टर जब्त कर खनिज विभाग को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया। साथ ही देवरहा, पीथमपुर, हाथनेवरा, गढ़ापाली, केवा नवापारा क्षेत्र तथा जांजगीर मुख्य मार्ग में जांच करते हए कुल 04 हाईवा को खनिज रेत के अवैध परिवहन करते पाए जाने पर जब्त कर पुलिस लाइन खोखरा में सुरक्षार्थ रखा गया है।


खनिजों के अवैध परिवहन के दर्ज प्रकरणों पर अवैध परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 से 23 (ख) के तहत दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर श्री महोबे के निर्देशन में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण के संबंध में खनिज विभाग द्वारा निरंतर जांच कार्यवाही की जा रही है, जो कि आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here