गुरदीप सिंह –
कोयला मजदूर सभा (HMS), SECL के अध्यक्ष श्री बजरंगी शाही जी एवं केंद्रीय महामंत्री श्री नाथू लाल पाण्डेय जी द्वारा केंद्रीय कार्यकारिणी की नई सूची जारी की गई है। इस घोषणा में कुसमुंडा क्षेत्र के समर्पित पदाधिकारियों को विशेष प्राथमिकता देते हुए केंद्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
कुसमुंडा क्षेत्र से केंद्रीय कार्यकारिणी में शामिल पदाधिकारी:
* श्री राम सहारे पाल जी: केंद्रीय उपाध्यक्ष
* श्री अशोक कुमार साहू (महामंत्री, कुसमुंडा क्षेत्र): केंद्रीय मंत्री
* श्री मनीष सिंह: संगठन मंत्री
* श्री विकास पाठक: कार्यालय सचिव
* श्री अनंत त्रिपाठी: कार्यकारिणी सदस्य
* श्री संतोष सिंह: विशेष आमंत्रित सदस्य

एक ही क्षेत्र से इतने महत्वपूर्ण पदों पर हुई नियुक्तियों से कुसमुंडा के कोयला श्रमिकों में भारी उत्साह है। अध्यक्ष श्री बजरंगी शाही और महामंत्री श्री नाथू लाल पाण्डेय ने कहा कि कुसमुंडा क्षेत्र संगठन का मजबूत स्तंभ है और इन नियुक्तियों से पूरे SECL में श्रमिक हितों की आवाज और बुलंद होगी।
केंद्रीय महामंत्री श्री नाथू लाल पाण्डेय जी* ने संगठन की नई केंद्रीय कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवी नेताओं को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे हैं। इस विस्तार में गेवरा, दीपका, कोरबा और कुसमुंडा क्षेत्रों के समन्वय पर विशेष जोर दिया गया है।
अन्य प्रमुख नियुक्तियां इस प्रकार हैं:
* कोरबा क्षेत्र: अनुभवी नेता श्री केदार नाथ अग्रवाल जी को केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
* गेवरा क्षेत्र: श्री रेशम लाल यादव जी को केंद्रीय उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
इसी क्रम में श्री गिरजा साहू जी को केंद्रीय सचिव, श्री तरुण राहा जी को संगठन मंत्री, श्री दीपक कुमार दुबे जी को कार्यालय सचिव और श्री एस. सी. मंसूरी जी और राकेश बेंजामिन, आर एस तिवारी, बी एल खूंटे, भोला राम, अमृत लाल चंद्रा, को कार्यकारिणी सदस्य एवं एस डी तिवारी व मनोज सिंह को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।
केंद्रीय अध्यक्ष श्री बजरंगी शाही और महामंत्री श्री नाथू लाल पाण्डेय ने कहा कि इन नियुक्तियों से SECL के चारों प्रमुख क्षेत्रों (कुसमुंडा, कोरबा, गेवरा, दीपका, ) के बीच संगठन का तालमेल और बेहतर होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि यह नई टीम कोयला कामगारों के हक, सुरक्षा और कल्याण के लिए पूरी तत्परता से कार्य करेगी।
इन नियुक्तियों का कोयलांचल के श्रमिकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया है।








