गुरदीप सिंह/कुसमुंडा –
मंगलवार शाम तेज आंधी तूफान बारिश ने कुसमुंडा मैं तबाही मचा दी कुसमुंडा के आदर्श नगर छठ घाट मैं विशालकाय बरगद और पीपल का पेड़ तीन मकान पर गिर गया तीनों परिवार घर के अंदर मौजूद थे सभी लोग बाल बाल बच गए और समय रहते बाहर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया अचानक पेड़ गिरने से इलाके में हड़कंप मच गया तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे घर के अंदर फंसे लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाल लिया गया घटना के बाद जोहन पटेल नारायण कुमार और जानकी दीवर का परिवार दहशत में है पेड़ गिरने से तीनों घरों में रखा सामान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया छत और दीवारों को भी भारी नुकसान पहुंचा है.
पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए हैं मकान मालिक जोहन पटेल ने बताया कि वह पिछले 40 वर्षों से इस मकान में निवास कर रहे हैं कभी अंदाजा नहीं था कि इतनी तेज आंधी में इतना विशाल पेड़ गिर जाएगा अचानक हुए हादसे से परिवार गहरे सदमे में है जानकी धीवर ने बताया कि तेज आंधी तूफान आकाशीय बिजली और बारिश के कारण सभी लोग घर के अंदर थे अचानक तेज आवाज के साथ पेड़ घर पर गिर गया घर पर मौजूद सभी लोग डर गए लेकिन किसी को चोट नहीं आई किसी तरह जान बचकर बाहर निकले तब जाकर राहत की सांस ली घर का सारा सामान बर्बाद हो गया प्रशासन को घटना की सूचना दे दी गई है पीड़ित परिवारों ने मुआवजे और तत्काल मदद की मांग की है पटवारी और राज्य उत्सव टीम नुकसान का आकलन करने की मांग की गई है.








