Home कोरबा पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर नेहरू नगर में जश्न, कार्यकर्ताओं...

पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर नेहरू नगर में जश्न, कार्यकर्ताओं ने मनाया विजय उत्सव

7
0

कुसमुंडा संवाददाता – गुरदीप सिंह

ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य, आतिशबाजी और मिठाई बांटकर जताई खुशी; मंडल महामंत्री विकेश झा ने ममता सरकार पर साधा निशाना

नेहरू नगर स्थित गायत्री मंदिर चौक में पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत को लेकर भाजपा बाकी मोंगरा मंडल के कार्यकर्ताओं और महिला मोर्चा द्वारा जोरदार जश्न मनाया गया। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला, जहां भाजपा से जुड़े विभिन्न संगठनों एवं सामाजिक संगठनों ने अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर खुशी का इजहार किया।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और जमकर आतिशबाजी की। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच कार्यकर्ताओं ने नृत्य कर अपनी खुशी व्यक्त की। विजय उत्सव के इस आयोजन में महिलाओं की भी बड़ी भागीदारी रही, जिन्होंने “जय श्री राम” और “विजय उद्घोष” के नारों से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया।

इस अवसर पर राहगीरों और स्थानीय नागरिकों को भी मिठाई खिलाकर खुशी साझा की गई। आयोजन स्थल पर उत्साह और उमंग का माहौल देर तक बना रहा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल महामंत्री विकेश झा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल भाजपा की नहीं, बल्कि पूरे देश की जीत है। उनके अनुसार, पश्चिम बंगाल की जनता को एक “अत्याचारी शासन” से मुक्ति मिली है और अब प्रदेश में नए विकास की उम्मीद जगी है।

इस आयोजन ने भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्साह और एकजुटता को स्पष्ट रूप से दर्शाया, जहां सभी ने मिलकर इस जीत को ऐतिहासिक बताया और भविष्य में भी इसी तरह संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here