संवाददाता – अब्दुल रफ़ीक खान
कोमाखान/परसुली: महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत परसुली में आज ‘सुशासन तिहार 2026’ शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्र के ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी समस्याओं एवं मांगों को लेकर कुल 1178 आवेदन प्रस्तुत किए।
प्रमुख अधिकारियों की उपस्थिति
शिविर में प्रशासन की ओर से एसडीएम (SDM), तहसीलदार, और जनपद पंचायत के सीईओ (CEO) मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर प्रदेश संयोजन दुबे लाल साहू थे। उनके साथ जनपद सदस्य लोचन पटेल, लता कुमारी और क्षेत्र के लगभग 10-12 ग्राम पंचायतों के सरपंच भी मौजूद रहे, जिनमें सरपंच संघ के अध्यक्ष एवन साहू प्रमुख थे।
शिविर की मुख्य उपलब्धियां
शिविर के दौरान प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए प्राप्त आवेदनों में से 298 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर दिया। शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को भेजकर जल्द समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं।
* कुल प्राप्त आवेदन: 1178
* तत्काल निराकरण: 298
* आयोजन स्थल: ग्राम परसुली (नर्रा सेक्टर)
* नोडल अधिकारी: श्री जी.आर.
बरहा (विकास विस्तार अधिकारी)
* सेक्टर अधिकारी लखन लाल साहू
यह शिविर मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का एक ही स्थान पर त्वरित समाधान करना है। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों के स्टाल भी लगाए गए थे जहाँ लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।








