संवाददाता – लक्ष्मी नारायण लहरे
शहर और गांव में ऊंच नीच का भेदभाव हो सकता है बाबा साहब के संविधान में सबको समानता का अधिकार है – भदंत बुद्धघोष
सारंगढ़ । कोसीर नगर के स्थानीय बौद्ध बिहार में 15 दिवसीय श्रामणेर शिविर हुए। शिविर में अलग अलग जगह के धम्म भिखक्षुओं उपस्थित रहे । भगवान बुद्ध के अनुयायियों ने उनके संदेशों को गांव तक पहुंचने के लिए धम्म रैली निकाली जो बुद्ध बिहार से हृदय स्थल पहुंची । बाबा साहब के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयकारे लगाए वहीं भगवान बुद्ध के संदेशों को लोगों तक पहुंचाए । हृदय स्थल में बौद्ध बिहार के भंते भदंत बुद्धघोष ने अपने संबोधन में कहा शहर और गांव में ऊंच नीच का भेद भाव हो सकता है बाबा साहब के संविधान में सबको समानता का अधिकार है ।








